फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau Stadium defeated Azamgarh by 8 wickets

Mau News: मऊ स्टेडियम ने आजमगढ़ को 8 विकेट से हराया

Wed, 27 May 2026 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Mau Stadium defeated Azamgarh by 8 wickets
नगर के सहादतपुरा ​स्थित एक मैदान पर आयोजित मैच में शाट लगाता मऊ स्टेडियम का बल्लेबाज। संवाद
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर मंगलवार को आजमगढ़ स्टेडियम और मऊ स्टेडियम की अंडर-16 टीमों के बीच 40-40 ओवर का मैच खेला गया, जिसमें मऊ स्टेडियम ने आजमगढ़ स्टेडियम को आठ विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

मैच में टॉस जीतकर आजमगढ़ के कप्तान ने बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पूरी टीम 20.3 ओवर में 123 रन पर ऑलआउट हो गई। आजमगढ़ की ओर से अरणव यादव ने 26 रन, शिवांश उपाध्याय ने 46 रन और नैतिक यादव ने 35 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज अधिक रन नहीं बना सका।
विज्ञापन

वहीं, मऊ की ओर से गेंदबाज प्रवीण ने पांच विकेट लिए, जबकि जीशान, शेखर और सलमान को एक-एक विकेट मिला। 124 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मऊ स्टेडियम की टीम ने दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम की ओर से बल्लेबाज सत्यम पांडेय ने 61 रन और राज रतन ने 27 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। आजमगढ़ की ओर से आदित्य यादव ने दो विकेट लिए।
मैच में प्रवीण को मैन ऑफ द मैच चुना गया। स्कोरिंग शिवम ने की। मैच के अंपायर जियाउर्रहमान और आर्यन प्रजापति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed