फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau secured second place in the State Kabaddi Championship of Kushinagar Festival

Mau News: कुशीनगर महोत्सव की स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप में मऊ का दूसरा स्थान

Mon, 03 Nov 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Mau secured second place in the State Kabaddi Championship of Kushinagar Festival
कुशीनगर महोत्सव में स्टेट कबड्डी चै​म्पियन​शिप में उपविजेता बनने के बाद ट्राफी लेती मऊ की टीम।स
- फाइनल में कड़े मुकाबले में आजमगढ़ ने 35–24 के अंतर से की दर्ज की जीत
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। कुशीनगर महोत्सव के तहत तमकुही राज में आयोजित बालक स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप में मऊ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।
फाइनल मुकाबले में मऊ की टीम का सामना आजमगढ़ से हुआ। कड़ी टक्कर में टीम को 35–24 के अंतर से पराजय का सामना करना पड़ा। टीम ने चैंपियनशिप में उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को ट्रॉफी, ट्रैक सूट और सम्मान पत्र प्रदान किया गया। उपविजेता टीम को भी ट्रॉफी और ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया गया। जिला कबड्डी एसोसिएशन के संरक्षक एवं घोसी के सांसद राजीव राय ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि जनपद के खिलाड़ी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। यह उपलब्धि जिले के लिए गर्व का विषय है। उम्मीद है कि खिलाड़ी भविष्य में भी सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे।

एसोसिएशन के अध्यक्ष राजा आनंद ज्योति सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और लगन ने यह गौरव दिलाया है। जिला कबड्डी सचिव अवनीश कुमार राय ने कहा कि टीम की सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और कोच के मार्गदर्शन का परिणाम है। इस उपलब्धि पर जिला कबड्डी एसोसिएशन के पदाधिकारी राहुल सिंह, प्रवीण राय, हरिकिशन बर्नवाल, संजीव सिंह, राजू यादव, अनुज यादव, गिरधारी चौहान, बृजेश कुमार, पृथ्वीराज, चंदन राय एवं कोच सोनिया कुमारी ने टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed