मऊ। एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस एप के अंतर्गत थाना कोतवाली एवं सरायलखंसी के पास सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए पूर्वाभ्यास कराया गया। शनिवार को पूर्वाभ्यास किया गया। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं उनमें कमी लाने के मकसद से इस परियोजना को सड़क परिवहन विभाग और राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से शुरू किया गया है।
इस परियोजना का संचालन पुलिस विभाग, परिवहन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग तथा चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। इस परियोजना के पूर्वाभ्यास में सीओ सिटी धनंजय कुमार मिश्र, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी बीआर विनोद कुमार की उपस्थिति में रोलआउट मैनेजर अंकित प्रताप के द्वारा मोबाइल एप का संचालन कर दो वाहन दुर्घटना का विवरण दर्ज किया गया। इस अभ्यास में थाना सरायलखंसी एवं कोतवाली क्षेत्र में थाना प्रभारी व फील्ड अफसरों का प्रशिक्षण भी कराया गया। इस संभागीय परिवहन विभाग के कर्मियों के साथ मोहम्मद रियाज, फारूक डाटाबेस प्रबंधन उपस्थिति रहे। इस मोबाइल एप का उद्देश्य विस्तृत डेटाबेस का प्रयोग दुर्घटनाओं का विश्लेषण करना तथा उनमें कमी लाना है।