फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau: Police encounter with bike robbery gang, two miscreants arrested

मऊ : बाइक लूटने वाले गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार

Fri, 10 Sep 2021 09:45 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 10 Sep 2021 09:45 PM IST
सार

बदमाशों के पास से बाइक, एक-एक तमंचा, कारतूस  बरामद हुए। एसओ ने बताया कि बरामद बाइक बीज कंपनी के सेल्समैन पचिस्ता निवासी सुरेंद्र यादव की है। 

विज्ञापन
Mau: Police encounter with bike robbery gang, two miscreants arrested
मुठभेड़ में पकड़े गए दो अभियुक्त व बरामद बाइक, मोबाईल एवं नगदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने बृहस्पतिवार रात लगभग नौ बजे मुठभेड़ में बाइक लूटने वाले गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने एक सप्ताह पहले नवापुरा बहलोलपुर शिवमंदिर के पास बीज कंपनी के सेल्समैन की बाइक, डेढ़ हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिये थे। थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि स्वाट टीम प्रभारी राजेश प्रसाद यादव और एसओजी प्रभारी अमित मिश्र के साथ बृहस्पतिवार रात लगभग नौ बजे नासिरपुर मोड़ के पास बाइक से आ रहे दो युवकों को पुलिस दल ने रुकने का इशारा किया। लेकिन बाइक सवारों ने पुलिस फायरिंग कर दी। 

विज्ञापन


पुलिस ने अपने को बचाते हुए दोनों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों में सुधीर सिंह चिरैयाकोट थाने के अल्दे मऊ का निवासी है। जबकि उसका साथी धनंजय सिंह रानीपुर थाने के मिर्जापुर गांव का निवासी है। बदमाशों के पास से बाइक, एक-एक तमंचा, कारतूस और पांच सौ रुपये बरामद हुए। एसओ ने बताया कि बरामद बाइक बीज कंपनी के सेल्समैन पचिस्ता निवासी सुरेंद्र यादव की है। इसे तीन सितंबर को दोनों बदमाशों ने दो साथियों के साथ मिलकर लूटा था। बताया कि दोनों अंतरजनपदीय बाइक लूटने वाले गिरोह के सदस्य हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed