फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau Police checked vehicle of former BSP MP Atul Rai

UP: बसपा के पूर्व सांसद के वाहन की पुलिस ने की चेकिंग, अतुल राय ने पोस्ट कर लिखा 'मुझे कोई ताकत नहीं रोक सकती'

Tue, 03 Feb 2026 11:56 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 03 Feb 2026 11:56 AM IST
सार

Mau News: मऊ शहर में कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे बसपा के पूर्व सांसद अतुल राय के वाहन की पुलिस ने चेकिंग की। इसे लेकर अतुल राय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जिसके बाद यह चर्चा का विषय बना हुआ है। 

विज्ञापन
Mau Police checked vehicle of former BSP MP Atul Rai
पुलिस ने की पूर्व सांसद के वाहन की चेकिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के घोसी से बसपा के पूर्व सांसद अतुल राय सोमवार की देर रात एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहर में पहुंचे। यहां पुलिस ने कचहरी गेट के पास पूर्व सांसद के वाहन के साथ तीन अन्य वाहनों की तलाशी ली। शहर कोतवाल अनिल सिंह के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने तलाशी की कार्रवाई की। यह चेकिंग करीब 20 मिनट तक चला।

विज्ञापन


हालांकि चेकिंग अभियान में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। वहीं इस मामले में एसपी इलामारन जी ने बताया कि पुलिस को किसी से इनपुट मिला था, जिसके बाद पुलिस ने चेकिंग की थी। इस दौरान पुलिस ने पूर्व सांसद की मर्यादा का ध्यान भी रखा था। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Ballia Accident: ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में तीन घायल, चालक की मौत; केबिन तोड़कर कड़ी मशक्कत से निकाला गया शव
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, इस मामले के बाद अतुल राय ने अपने सोशल मीडिया पर इसको लेकर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि मऊ प्रशासन के द्वारा आज मेरी गाड़ियों की सघन तलाशी कराई गई। जबकि सीआरपीसी-144 (बीएनएस-163) को ध्यान में रखते हुए मैं चार गाड़ियों से भ्रमण कर रहा था, उसके बाद भी प्रशासन के द्वारा यह कार्यवाही की गई।

 

बताया कि घोसी लोकसभा के मेरे हमसफर साथियों आप सभी के सुख दुख में शामिल होने से मुझे कोई ताकत नहीं रोक सकती। अगर प्रशासन को मेरे एक भी गाड़ी से चलने से दिक्कत होगी तो मैं गाड़ी छोड़ कर पैदल और वो भी अकेले चलना शुरू कर दूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed