{"_id":"6ae33af837e4bf97dc088dcf","slug":"mau-police-arrested-three-smugglers-with-30-kg-of-ganja-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ओडिशा से सस्ते दाम पर गांजा लाकर मऊ और गोरखपुर में करते थे सप्लाई, 30 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ओडिशा से सस्ते दाम पर गांजा लाकर मऊ और गोरखपुर में करते थे सप्लाई, 30 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार
Thu, 29 Oct 2026 05:56 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 29 Oct 2026 05:56 PM IST
सार
मऊ में दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के रामपुर चकिया फोरलेन फ्लाईओवर के नीचे से पुलिस ने 30 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपी ओडिशा से सस्ते दाम पर गांजा लाकर मऊ और गोरखपुर में बेचते थे।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले में दक्षिण टोला थाना के रामपुर चकिया फोरलेन फ्लाईओवर के पास से पुलिस ने बुधवार की रात तीन बजे सतीश यादव, साहिल दूबे और नीरज सोनकर को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 30 किलो गांजा, तीन मोबाइल और 2610 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
ओडिशा प्रांत के बलांगीर से सस्ते दाम पर गांजा लाकर मऊ और गोरखपुर में सप्लाई करते थे। पूछताछ के बाद तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया। सुनवाई के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सीओ सिटी नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि एसओजी और दक्षिण टोला थाना की टीम चेकिंग करते हुए फोरलेन पर पहुंची थी।
विज्ञापन
वहां गोरखपुर जिले के चौरी चौरा थाना क्षेत्र के चौरी सतहवां निवासी सतीश यादव, बड़हलगंज थाना के मडरहां गांव निवासी नीरज सोनकर, महाराजगंज जिले के उरैना थाना के खानपुर गांव निवासी साहिल दुबे ट्राली बैग और पिट्ठू बैग के साथ फोरलेन के किनारे संदिग्ध रूप से खड़े थे। पुलिस के वाहनों को देखकर वह सकपका कर भागने की कोशिश करने लगे। शक होने पर पुलिस टीम ने घेरकर तीनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
भागने का कारण पूछने पर बताया कि उनके पास मौजूद बैगों में अवैध गांजा भरा हुआ है। सतीश यादव के नीले रंग के ट्रॉली बैग से पांच पैकेट में 10 किलो गांजा, साहिल दुबे के पास मौजूद ट्रॉली बैग से पांच पैकेट में 10 किलो गांजा, नीरज सोनकर के पीट्ठू बैग से 10 किलो गांजा बरामद हुआ।