फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau Over 80 percent voting in teacher election

मऊः शिक्षक निर्वाचन में 80 फीसदी से अधिक हुआ मतदान

Tue, 01 Dec 2020 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Mau Over 80 percent voting in teacher election
मऊ। गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन 2020 के लिए मंगलवार को 80. 59 प्रतिशत मतदान हुुआ। मतदान का सबसे अधिक प्रतिशत कोपागंज में रहा। यहां 310 मतदाताओं में से 301 मतदाताओं ने अपने मतदाधिकार का प्रयोग किया। मदरसा बाहुल्य क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत अधिक रहा। कई अध्यापक मतदाताओं का आरोप रहा कि उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है। कई मतदाता मतदान से वंचित रह गए। सूची में नाम न होने से उन्हें मतदेय स्थलों से वापस बैरंग जाना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रात: आठ बजे से सायं पांच बजे तक हुआ। जनपद में सभी नौ ब्लाक मुख्यालयों तथा नगरपालिका में एक मतदेय स्थल बनाया गया था। सुबह आठ बजे से 10 बजे तक 11.35 प्रतिशत, 10 बजे से 12 बजे तक 35.36 प्रतिशत, 12 बजे से 2 बजे तक 63.48 प्रतिशत, 2 बजे से 4 बजे तक 78.31 प्रतिशत एवं 4 बजे से 5 बजे तक 80.59 प्रतिशत मतदान हुआ। कोपागंज में कुल 310 मतदाताओं में से 301 ने मतदान किया। घोसी में कुल 181 मतदाताओं में से 151 ने मतदान किया। जबकि दोहरीघाट में 68 में से 54 ने मतदान किया।
विज्ञापन

परदहां ब्लाक में कुल 157 में से 93 , रतनपुरा में 142 में से 118 ने मतदान किया। जबकि रानीपुर में 130 में से 107 ने मुहम्मदाबाद गोहना में 225 में एक 189 मतदाताओं ने मतदान किया। फतेहपुर मंडाव में 89 में से 72 मतदाताओं ने मतदान किया। बड़रारव ब्लाक में सबसे कम 48 मतदाता थे। इनमें से 42 ने मतदान किया। सबसे अधिक 547 मतदाता नगर क्षेत्र में हैं। नगर पालिका कार्यालय में बनाए गए बूथ पर 423 मतदाताओं ने मतदान किया। इस प्रकार जनपद में कुल 1886 मतदाताओं में से 1542 मतदाताओं ने शिक्षक निर्वाचन में भाग लिया। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल और पुलिस अधीक्षक घुसे सुशील चंद्रभान सभी मतदेय स्थलों पर भ्रमण कर जायजा लेते रहे। नोडल प्रभारी एडीएम केहरी सिंह ने बताया कि 80.59 फीसदी मतदान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना:
स्थानीय ब्लाक क्षेत्र की बनाई गई सूची में पहले कुल 333 मतदाताओं के नाम थे। लेकिन जब मतदान करने के लिए कई शिक्षक आए तो उन्हें बताया गया कि उनका नाम सूची में नहीं हैं। इससे वे चकित रह गए। सपा से जुडे शिक्षकों ने आरोप लगाया कि जाति विशेष की उपाधि वाले 108 शिक्षकों के नाम अंतिम समय में हटा दिए गए हैं।

120 शिक्षकों को मायूसी लही हाथ:
मधुबन।फतेहपुर मंडाव ब्लॉक पर बने मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने पहुँचे अधिकांश शिक्षकों को मायूसी हाथ लगी क्योंकि नवीन प्रकाशित मतदाता सूची में उनके नाम ही नदारद थे। इन लोगों का कहना था कि ब्लॉक मुख्यालय पर उपलब्ध सूची के अनुसार यहाँ केवल 86 लोगों के नाम ही सूची में दर्ज थे जबकि पुरानी सूची में कुल 206 नाम थे । इस तरह कुल 120 लोगों के नाम विलुप्त कर दिये गये। तहसील क्षेत्र के सुभागी देवी इंटर कालेज, बीपीएस पब्लिक इंटर कॉलेज, राष्ट्रीय शिक्षा संस्थान सहित 17 वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों के नाम सूची से नदारद रहे ही। साथ ही एडेड कॉलेजों के शिक्षकों के नाम भी सूची में नहीं रहा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed