फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news salery

कर्ज लेकर चला रहे घर परिवार का खर्च

Fri, 24 Jan 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
mau news salery
मऊ। महिला जिला अस्पताल में सेवा प्रदाता अवनि एजेंसी द्वारा नान मेडिकल पर तैनात 36 कर्मचारियों को पांच माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। ऐसे में कर्मचारी पांच माह से कर्ज लेकर अपने परिवार का खर्च चला रहे।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में चिकित्सा सेवा के साथ सुरक्षा, सफाई आदि को लेकर अप्रैल 2019 में महिला जिला अस्पताल में अवनि परिधि कंपनी द्वारा 36 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। जहां अगस्त 2019 से इन कर्मचारियों का मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। पांच माह से ज्यादा समय बीतने के बाद मानदेय न मिलने से कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत उन कर्मचारियों को उठानी पड़ रही है जो काफी दूर दराज जिलों के हैं और शहर में अपने परिवार के साथ रहते हैं। ऐसे में मानदेय न मिलने से उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है।कई कर्मचारी कर्ज लेकर किराए से लेकर अपने बच्चों की शिक्षा,बीमारी आदि पर खर्च करने को मजबूर हो रहे हैं। मानदेय का भुगतान कराने की मांग को लेकर कर्मचारियों द्वारा कई बार सीएमएस डॉ. आरके गुप्ता से लेकर अवनि परिधि एजेंसी के अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, बावजूद दोनों जिम्मेदारों द्वारा कर्मचारियों की इस समस्या को दूर करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस बाबत सीएमएस डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि बजट के अभाव के चलते यह समस्या है।बजट आने पर कर्मचारियों का मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed