{"_id":"5e14c3ab8ebc3e87c430c55e","slug":"mau-news-postar-mau-news-vns5039424184","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपद्रवियों की शिनाख्त में जुटी पुलिस, पहुंची सैलूनों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपद्रवियों की शिनाख्त में जुटी पुलिस, पहुंची सैलूनों पर
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक सैलून पर दुकानदार से उपद्रवियों की पहचान करते शहर कोतवाल।
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। एनआरसी और सीएए को लेकर बीते दिनों 16 दिसंबर को सड़क पर उतरे मुसलिम युवकों ने मिर्जाहादीपुरा तिराहे पर जमकर उपद्रव कर जिला और पुलिस प्रशासन पर जमकर पथराव किए थे। इस दौरान उपद्रवियों ने अगजनी कर दक्षिणटोला थाने में तोड़फोड़ किया था। इस मामले में दर्ज रिपोर्ट में नामजद 90 और अज्ञात 600 की तलाश में पुलिस जुटी। इस दौरान वीडियों और फोटेज के जरिए पुलिस ने 110 उपद्रवियों की शिनाख्त कर उनका पोस्टर चस्पा किया। इसके बाद से हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। नामजद होकर पहचान में आए आरोपी युवक अब पुलिस को चकमा देने के लिए अपनी पहचान मिटाने में जुटी है। इसक्रम में पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक सेविंग कराकर अपनी पहचान मिटा रहें है। सूचना के आधार पर बीते सोमवार से पुलिस शहर में मौजूद सैलूनों पर पहुंचकर फोटो दिखा कर आरोपियों की शिनाख्त कर रही है। मंगलवार को पुलिस टीम शहर कोतवाली और दक्षिणटोला थाना क्षेत्र में मौजूद छोटी और बड़ी सैलूनों की दुकानों पर पहुंची। इस दौरान पुलिस कर्मी चिन्ह्ति उपद्रवियों की फोटो दिखाकर सैलून संचालक और वहां काम करने वाले हजाम से युवकों के बारे में जानकारी हासिल किए। पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।