फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news moharram

अलम का निकला जुलूस

Thu, 05 Sep 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
mau news moharram
घोसी के बड़ागांव में मंगलवार की रात्रि मोहर्रम के अवसर पर तकरीर करते शफगत तकी। - फोटो : MAU
घोसी। नगर के बड़ा गांव में मंगलवार की देर रात अलम का जुलूस निकाला गया। इस दौरान नौहा और मातम कर कर्बला के शहीदों को खिराजे अकीदत पेश की गई। मौलना शफकत तकी के नौहों ने लोगों को दर्द से भर दिया। जुलूस अजाखाने जैनबिया से निकला और जाफरी मस्जिद से होता हुआ सदर बाजार स्थित इमाम चौक पर खत्म हुआ। सदर बाजार में मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना शफकत तकी ने कहा कि हमारी कौम ने जुल्म आगे न कभी सर झुकाया है और न ही झुकाएगी। हम इमाम हुसैन के मानने वाले हैं जिन्होंने कर्बला के मैदान में जुल्म के आगे अपना सर नही झुकाया। नाना के दीन इस्लाम को बचाने के लिए सर कटा दिया। मौलाना ने कहा कि इमाम हुसैन को कर्बला के मैदान में जब जवान बेटे अली अकबर की आवाज सुनाई दी कि बाबा मेरा आखिरी सलाम लीजिये इमाम की आंखों की बीनाई चली गयी। हुसैन कर्बला के मैदान में लाशों से टकराते हुए अली अकबर तक पहुंचे। अली अकबर ने कहा बाबा बरछी का फल सीने में टूट के रह गया है इमाम ने आस्तीन चढ़ाई और या अली कह के जो बरछी का फल खींचा बरछी के साथ अली अकबर का कलेजा निकल आया अली अकबर की रूह गुलशने जन्नत को परवाज कर गयी। मसायल सुनकर अजादार रो पड़े। इस अवसर पर मोहम्मद अली, उल्फत हुसैन, मारूफ, इफ्तेखार अब्बास, काजिमहुसैन, फ़ैयाज शब्बर, असगर नासरी, सलमान अख्तर, मोहम्मदतक़ी, अलीरजा, फरहत अब्बास सहित बड़ी संख्या में अजादार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed