फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news meeating

कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Thu, 02 Jan 2020 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
mau news meeating
फतेहपुर मंडाव में 102 व 108 काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते एंबुलेंस चालक। - फोटो : MAU
मऊ। जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल सहित जिले के सभी सीएचसी पर तैनान एंबुलेंस के चालकों और ईएमटी कर्मचारियों ने काली पट्टल बांध कर विरोध जताया। कहा दो माह से बाकी मानदेय का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे मोहन कुमार, अजय तिवारी, रामप्रवेश यादव, बृजेश यादव आदि का कहना था दो माह से एबुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा उनके मानदेय का भुगतान नहीं दिया गया है। बताया कि 108, 102 तथा एएलएस एबुलेंस के 175 से ज्यादा पायलट और ईएमटी स्टॉफ है। बीते कई माह से मानदेय न मिलने के चलते उनके घरों में भुखमरी की स्थिति आ पड़ी हैं। बोले कि नए साल के पहले दिन लोग खुशियां मना रहे हैं, वहीं वो अपने हक की मांग को लेकर विरोध जता रहे हैं। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया विरोध प्रदर्शन वो जरूर करेंगे लेकिन इसका असर उनके कामकाज पर नहीं पड़ेगा, इससे किसी तरह से मरीजों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेेगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में शशीसेन यादव, धर्मेद्र,सुनील कुमार, उमेश यादव, प्रदीप यादव, मनोज कुमार,इंद्रेश, सतीश, आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फतेहपुर मंडाव : सीएचसी पर राकेश चौहान, नरेंद्र यादव, रामकृष्ण यादव, जितेंद्र यादव, रामकिशन पाठक आदि कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। वलीदपुर : मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी पर प्रदर्शन के दौरान संगठन मंत्री पंकज कुमार यादव ने बताया कि एम्बुलेंस सेवा 108,102 के तहत संचालन संस्था के अधीन कार्मिकों को मानदेय नहीं मिला है। विगत दो माह से संस्था वेतन को लेकर परेशान कर रही है। हाल ही में वेतन देने के नाम पर यह कह कर पल्ला झाड़ लिया गया कि राज्य सरकार संस्था को भुगतान नहीं कर रही है। इसलिए संस्था कार्मिकों का वेतन नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर आनंद कुमार, केके राय, कृष्ण गोपाल, विपिन यादव ,अभिनव राय ,ममता आदि उपस्थित रहे। वहीं, कोपागंज, रानीपुर, घोसी, परदहा, दोहरीघाट, बड़राव, रतनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात एबुुलेंस कर्मचारियों ने विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed