फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news

गेंहू बेचने के लिए किसानों को क्रय केंद्रों पर डालना पड़ रहा डेरा:

Wed, 09 Jun 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
mau news
मऊ। जिले के सरकारी गेेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए क्रय केंद्रों पर डेरा डालना पड़ रहा है। गेहूं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की लंबी कतार लगी रह रही है। गेहूं खरीद की गति धीमी होने से आढ़तियों की चांदी कट रही है। वह किसानों की फसल को औने पौने दामों में खरीद रहे हैं। अब तक 6588 एमटी से 26247.474 एमटी खरीद हो सकी है। कई क्रय केंद्रों पर बोरे के अभाव में एक हफ्ते से ठप है। शिकायत के बाद भी अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।
विज्ञापन

किसानों को गेहूं फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए जिले में 48 क्रय केंद्र खोले गए हैं। गेहूूं खरीदने की जिम्मेदारी खाद्य विभाग, पीसीएफ, एफसीआई तथा मंडी समिति को को दी है। एक अप्रैल से खरीद चल रही है। अब तक अब तक 6588 से 26247.474 एमटी खरीद हो सकी है। कई क्रय केंद्रों पर बोरे के अभाव में एक हफ्ते से खरीद ठप है। टोकन जारी होने के तीन से चार दिनों बाद ही किसानों का नंबर आ रहा है। गेेहूं खरीद की गति धीमी होने से आढ़तियों की चांदी कट रही है। वह किसानों की फसल को औने पौने दाम में खरीद रहे हैं। क्रय केंद्रों पर अपनी फसल बेचने के लिए कई दिनों तक डेरा डालना पड़ रहा है। समय से खरीद न होने से खेती किसानी पर असर पड़ रहा है।एजेंसियों पर नजर डाला जाए तो पीसीएफ ने 3505 किसानों से 13688.374 एमटी, एफसीआई ने 267 किसानों से 975.90 एमटी, मंडी समिति ने 64 किसानों से 386.6 एमटी, खाद्य विभाग ने 2752 किसानों से 11397.20 एमटी खरीद की है। इस बाबत अपर जिलाधिकारी के हरि सिंह का कहना है कि पर्याप्त बोरा है। गेेहूं खरीद चल रही है। क्रय एजेंसियों से रिपोर्ट मांगी गई है। समीक्षा में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

केस एक
टोकन जारी होने के तीन दिन बाद आ रहा नंबर:
कोपागंज। कस्बा स्थित क्रय विक्रय केंद्र पर किसानों को अपना गेहूं बेचने केलिए क्रय केंद्र का चक्कर लगाना पड़ रहा है। मई माह में हुई बारिश के चलते कई दिनों तक गेहूं खरीद बंद रहने से किसानों को टोकन जारी होने के तीन दिन बाद खरीद हो रही है। किसानों ने गेहूं खरीद गति को तेज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दो
क्रय केंद्रों पर आठ दिनों से पड़ी है 60 ट्रैक्टर ट्राली:
मधुबन / दुबारी ।गजियापुर साधन सहकारी समिति पर तीन सहकारी समितियों का भार होने के कारण यहा के किसानों का गेहूं क्रय होना बड़ा ही मुश्किल दिखाई पड़ रहा है। 15 जून को गेहूं क्रय केंद्र होना बंद हो जाएगा जबकि वर्तमान में साधन सहकारी समिति पर लगभग 60 ट्रैक्टर ट्राली आठ दिन से पड़ी है। साधन सहकारी समिति द्वारा एक कांटा होने की वजह से तौल होने में काफी परेशानियां हो रही है। विग्रहपुर निवासी विद्यावती पत्नी चंद्रभूषण ने बताया कि मेरा टोकन संख्या 110 है जो एक महीने पहले मिला था। लेकिन अभी तक खरीद नहीं हुई है। 150 बोरी गेहूं ट्रैक्टर ट्राली पर रखकर अपने नंबर का इंतजार कर रहे हैं। जबकि मेरे बाद के टोकन की खरीद हो गई है।कुंवरपुरवा निवासी किसान अभिजीत शुक्ला ने बताया कि साधन सहकारी समिति पर दो कांटे लगवाना अति आवश्यक है जिससे कि यहां के किसानों का जल्द से जल्द गेहूं खरीद हो सके। साधन सहकारी समिति पर ट्रैक्टर ट्राली की संख्या देखकर के अगल-बगल के किसान अपने गेहूं को लाने से कतरा रहे हैं उनका कहना है कि वह असमंजस की स्थिति में है कि हमारा गेहूं कब तक तौल होगा। क्योंकि 15 जून तक सरकार की तरफ से गेहूं खरीद का समय समाप्त हो जाएगा तथा ऊपर से बारिश का डर सता रहा है कि अगर गेहूं किसी व्यवस्था से ला भी दिया जाए तो बारिश के कारण भीग जाएगा और समय समाप्त होने का भी डर सता रहा है।गजियापुर सहकारी समिति पर अभी तक 154 किसानों से 7042 क्विंटल खरीद हुई है। सचिव लल्लन यादव ने बताया कि दो हजार बोरा मिला था जिसमें से एक हजार बोरा खत्म हो गया है।
केस नंबर
तीन क्रय केंद्रों पर ठप है गेहूं खरीद:
तीन चिरैयाकोट। क्षेत्र के सरसेना, रायपुर स्थित क्रय केंद्रों पर चार दिनों से गेहूं खरीद ठप है। जबकि काजी हसनपुर क्रय केंद्र पर एक सप्ताह से खरीद बंद है। गेहूं खरीद न होने से आढ़तियों की चांदी कट रही है। किसान टोकन लेकर 22अप्रैल से परेशान है। गेहूं की खरीद 12 अप्रैल से अबतक 14743 क्विंटल हो चुकी है। 500 बोरी तौल करके बाहर रखा हुआ है।इस संबंध में किसान यशवंत दुबे पड़री, परमहंस दुबे, उर्मिला दुबे बरवा, अभिमन्यु यादव, अरविंद कुमार करमी, राजकपूर चौहान समाउद्दीनपुर का कहना था कि हम लोगों को टोकन मिला है लेकिन केंद्र पर जगह न होने के कारण गेहूं लदी ट्रालिया खड़ी है। समस्या का अविलंब समाधान नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे।

इनसेट
गेहूं खरीद धीमी होने से हलाकान हैं किसान:
रानीपुर। क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में क्रय केंद्रों पर खरीद की गति धीमी होने से किसानों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहाहै। खुरहट डीसीएफ पर 7373.70 क्विंटल, धर्मसीपुर साधन सहकारी समिति पर 117.70 क्विंटल हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed