फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news flood

प्रति घंटे डेढ़ सेंटीमीटर बढ़ रही घाघरा

Tue, 17 Sep 2019 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
mau news flood
दोहरीघाट में घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद मुक्तिधाम पर भारत माता के मंदिर के पास कटान रोकने क? - फोटो : MAU
दोहरीघाट। घाघरा का जलस्तर हर घंटे डेढ़ सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटों में नदी के जलस्तर में गौरीशंकर घाट पर मंगलवार की शाम चार बजे तक 36 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज कर की गई। तेजी से बढ़ता नदी का जलस्तर लाल निशान छूने को बेताब रहा। जिस रफ्तार से नदी का जलस्तर बढ़ रहा है उससे नदी के कभी लाल निशान पार करने की संभावना है। नदी के बढ़ते रहने से नगर सहित तटवर्ती इलाकों के लोगो की बेचैनी बढ़ती जा रही है। खतरा बिंदु पार होने से घाघरा नदी से होने वाली तबाही के डर से लोगो में दहशत व्याप्त है। बीते चौबीस घण्टे में घाघरा के जलस्तर में 36 सेमी की बढ़ोत्तरी हुई। गौरीशंकर घाट पर नदी का जलस्तर सोमवार को 69.45 मीटर था।जबकि चौबीस घंटे बाद मंगलवार की शाम चार बजे नदी का जलस्तर 36 सेमी बढ़कर 69.80 तक जा पहुंचा। गौरीशंकर पर घाघरा नदी में खतरा बिंदु 69.90 मीटर है। समाचार लिखते समय नदी अब खतरा बिंदु से महज आठ सेंटीमीटर नीचे बह रही थी। नदी के बढ़ने की रफ्तार से यही लग रहा है कि नदी अब कभी भी खतरा बिंदु पार कर सकती है। मंगलवार को नदी की प्रलंयकारी लहरें मुक्तिधाम पर स्थित भारत माता मंदिर पर टक्कर मार रही थीं ,जिससे भारत माता मंदिर पर खतरा बढ़ गया है।नदी के बढ़ने से नगर की ऐतिहासिक धरोहरों मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, दुर्गा मंदिर, लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला, हनुमान मंदिर, डीह बाबा के मंदिर आदि का अस्तित्व जहां खतरे में पड़ गया है। वहीं घाघरा के तटवर्ती इलाके धनौली रामपुर, नई बाजार, नवली, बहादुर पुर, सरया, पतनई, ठाकुरगाव, बीवीपुर, ताहिरपुर, जमीराचौराडीह, कोरौली बेलौली, पाऊस, ठिकरहिया, महुआबारी, रसूलपुर, सूरजपुर, आदि गावो में पानी घुसने के डर से लोगो मे भय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed