फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news cold

हल्की धूप भी नहीं छुड़ा सकी कंपकपी

Tue, 07 Jan 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
mau news cold
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में मंगलवार को भी शीतलहर का कहर जारी रहा। धुंध छाए रहने तथा सर्द हवा चलने से लोग देर तक घरों में दुबके रहे। सुबह नौ बजे कुछ हल्की धूप निकली लेकिन वह कंपकपी को दूर नहीं कर सकी। शाम होते ही फिर गलन और कोहरा शुरू हो गया। उधर, नगर निकायों में सिर्फ अलाव जलाने की खानापूति होती रही। शीतलहर का कहर जारी रहने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। धुंध छाए रहने तथा बर्फीली हवा चलने से जनजीवन प्रभावित रहा। कोचिंग जाने वाले छात्रों तथा काम पर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग दिन भर स्वेटरों, जैकेट आदि से शरीर को ढके रहे। ठंड के कहर को देखते हुए विद्यालय पहले से पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न दो बजे तक ही चल रहे हैं। सोमवार को तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहा। धुंध छाए रहने के चलते रोडवेज बसों के संचालन पर असर पड़ा। ठंड के चलते रोडवेज तथा स्टेशन पर प्रतंीक्षारत यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अब तक पांच लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसके बाद भी प्रशासन की तरफ से समस्त सार्वजनिक स्थलों पर अलाव न जलाए जाने से गरीबों का जीना मुश्किल हो गया है। ठंड के चलते दुकानों पर गर्म कपड़ों को खरीदने के लिए भीड़ लगी रही। ठंड के खौेफ से पटरी दुकानदार भी शाम पांच बजते ही अपनी दुकान समेटकर घरों की ओर रवाना हो जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed