फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau Mahadev Ghat bathed in the light

Mau News: 21 हजार दीपों की रोशनी से नहाया मऊ महादेव घाट

Fri, 18 Sep 2026 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Mau Mahadev Ghat bathed in the light
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कुछ इस तरह दीपों से जगमगाया नगर का मऊ महादेव घाट।स्रोत:
मऊ। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बृहस्पतिवार की शाम मऊ महादेव घाट एक ऐतिहासिक और भव्य नजारे का गवाह बना। इस विशेष मौके पर पूरे घाट को 21 हजार टिमटिमाते दीपों से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर अलौकिक रोशनी से जगमग हो उठा। इस भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ प्रदेश के नगर विकास और ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर किया। शाम ढलते ही जैसे ही 21 हजार दीपों को एक साथ प्रज्ज्वलित किया गया, मऊ महादेव घाट का दृश्य किसी बड़े महा-पर्व जैसा नजर आने लगा। दीपों की सुनहरी रोशनी जब नदी की लहरों पर पड़ी, तो वहां मौजूद हर शख्स इस विहंगम दृश्य को देखकर मंत्रमुग्ध हो गया। ऊर्जा मंत्री एक. शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप जलाकर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed