फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau : Four accused, including MLA Mukhtar Ansari, filed for misuse of MLA fund 

मऊ : विधायक निधि के दुरुपयोग में मुख्तार अंसारी समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

Sun, 25 Apr 2021 07:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 25 Apr 2021 07:03 PM IST
सार

ग्रामसमाज की जमीन धोखाधड़ी से नाम कराने और विधायक निधि से 25 लाख लेने का आरोप

विज्ञापन
Mau : Four accused, including MLA Mukhtar Ansari, filed for misuse of MLA fund 
mukhtar ansari - फोटो : bbc

विस्तार

मऊ में विधायक निधि का दुरुपयोग करने के मामले में सरायलखंसी पुलिस ने विधायक मुख्तार अंसारी समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।  इसमें सरकारी जमीन धोखाधड़ी से अपने नाम कराने, बिना निर्माण विद्यालय के नाम पर विधायक निधि से 25 लाख रुपये हड़पने का आरोप है।

विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि विधायक निधि का दुरुपयोग करने के मामले में मुख्तार अंसारी और उसके निकट सहयोगी आनंद यादव, बैजनाथ यादव, संजय सागर पर  सरायलखंसी थाने में धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन

Mau : Four accused, including MLA Mukhtar Ansari, filed for misuse of MLA fund 
demo pic - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार, आनंद यादव और उसके पिता बैजनाथ यादव ने मुख्तार अंसारी और संजय सागर के इशारे पर फर्जी दस्तावेज तैयार करके ग्राम समाज की जमीन अपने नाम करा ली। इसके बाद कागजों पर इस जमीन पर गुरु जगदीश सिंह बैजनाथ पहलवान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरवां खोला। कागजों में यह विद्यालय सरवां गांव के आराजी संख्या 1109 पर रकबा 0.064 हेक्टेयर आराजी संख्या -1449 रकबा 0.196 हेक्टेयर पर स्थापित है।
 
उधर, विधायक मुख्तार अंसारी की निधि से वर्ष 2006-2007 से वर्ष 2017-2018 के बीच विद्यालय के लिए 25 लाख रुपये दिए गए, जबकि हकीकत में विद्यालय का निर्माण ही नहीं किया गया है। पुलिस अधीक्षक घुले सुशील ने बताया कि सरकारी जमीन धोखाधड़ी करके अपने नाम कराने, बिना निर्माण विद्यालय के नाम पर विधायक निधि से रुपये हड़पने का मामला सामने आने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed