मऊ : 778 पेटी मछलियों संग पांच गिरफ्तार, मुख्तार गैंग का करीबी फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के अनुसार मछली मंगाने वाला व्यक्ति मुख्तार गैंग से ताल्लुक रखने वाला है। पुलिस ने तीन ट्रकों के साथ दो पिकप को सीज कर दिया। साथ ही मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष दक्षिण टोला परमानंद मिश्र ने बताया कि मतलुबपुर से टाडी जाने वाले बाईपास पर नया दौर के पास खड़ी तीन ट्रकों से मछलियों को पिकप में लादा जा रहा था। मौके पर मौजूद लोगों को बुलाकर जब पूछताछ कर मछलियों के मंगाने और बेचने का लाइसेंस मांगा गया तो सभी आनाकानी करने लगें।
ट्रक चालक ने जो दस्तावेज प्रस्तुत किए जांच के दौरान सभी फर्जी मिले। इस दौरान तीनों ट्रकों को सीज कर वहां मौजूद पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें एक ट्रक का चालक, मुख्य आरोपी सहित तीन लोग फरार हो गए। गिरफ्तार और फरार लोगों के विरुद्ध थाने में में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों में ट्रक चालक ख्वाजा निजामुद्दीन शेख पुत्र बाप जी आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के त्रिगुरु थाना क्षेत्र के गोया बाजार पाठा का, दूसरा चालक गांधीजी भी आंध्रप्रदेश के कृष्णा जिले के ट्रू टाउन थाना क्षेत्र के पेड़ा खेरुओ पांडू गांव का निवासी है। जबकि तीसरा चालक भागने में सफल रहा।
इसके अलावा अवैध तरीके से मछली मंगाने वाला श्यामलाल उर्फ लिल्लू मऊ शहर के शहर कोतवाली के भीटी निवासी और आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बाजार निवासी विजय सोनकर, चिरैयाकोट थाने के विशुनपुरा निवासी प्रमोद कुमार पुत्र लालू मौके से भागने में सफल रहे।
जबकि घोसी कोतवाली के रजपुरा निवासी सुनील सोनकर, गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाने के न्यू पट्टी निवासी अनिल कुमार पुत्र और बहादुरगंज निवासी संदीप को गिरफ्तार किया गया है।
सीओ नगर नरेश कुमार ने बताया कि फरार हुआ मुख्य आरोपी श्याम लाल मुहम्मदाबाद निवासी मुख्तार गिरोह के पारस का बहुत ही करीबी है। श्याम लाल, पारस की तर्ज पर अवैध तरीके से मछली बेचने का काम करता है। मामले की जांच जारी है।