फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau: Durga Shankar came to the village a week ago

मऊ ः एक सप्ताह पहले गांव आए थे दुर्गा शंकर

Wed, 29 Dec 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Mau: Durga Shankar came to the village a week ago
मऊ। शहीदी धरती मधुबन तहसील क्षेत्र के पहाड़ीपुर गांव में दुर्गा शंकर मिश्र के मुख्य सचिव बनाए जाने से गांव में लोग खुशी से झूम उठे हैं। इस अवसर पर शुभचिंतकों तथा ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पूजन-अर्चन किया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

यह जिले के लिए पहली बार गौरव की बात है कि मऊ का कोई व्यक्ति सरकार में मुख्य सचिव पद पर आसीन हो रहा है। दुर्गा शंकर मिश्र को अपने कार्यकाल के दौरान देश में कई जगह मेट्रो रेल शुरू कराने का भी श्रेय जाता है। कानपुर मेट्रो सेवा भी उन्हीं के रहते स्वीकृति मिली और चली भी। ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही दुर्गा शंकर अपने पैतृक गांव आए थे और कुलदेवता एवं ग्राम देवता की पूजा कर दिल्ली रवाना हुए थे। अब गांववाले बृहस्पतिवार को गांव के मंदिर पर जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

1984 बैच के आईएएस दुर्गा शंकर मिश्र के पिता मदन मिश्र के तीन बेटे व चार बेटियां हैं। सबसे बड़े दुर्गा शंकर हैैं। उनके छोटे भाई सत्यकाम आईआरएस अफसर हैं और वर्तमान में आयकर विभाग में प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त के पद पर नई दिल्ली में तैनात हैैं। छोटे भाई विनय कुमार मिश्र पीसीएस हैं व सचिव के पद पर हैैं। दुर्गा शंकर मिश्र के पिता का करीब दस साल पूर्व देहांत हो चुका है। तीनों भाइयों में दुर्गा शंकर ही हैं जिनका गांव से आज भी लगाव बना हुआ है। ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि वकील अहमद ने बताया कि साल में एक-दो बार वह जरूर आते हैं। अभी एक सप्ताह पहले ही पूजा-पाठ के सिलसिले में आए थे। इस मौके पर गांव के आदित्य मिश्र, रमेश मिश्र, छोटू यादव, पवन कुमार यादव, मंटू यादव, मकालू राजभर, नितीश तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed