फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau : Death of migrant, people made distance in suspicion of Corona, wife buried the dead body in the field with the help of JCB 

मऊ : प्रवासी की मौत, कोरोना के शक में लोगों ने बनाई दूरी, पत्नी ने जेसीबी के सहारे खेत में दफन कराया शव 

Sun, 25 Apr 2021 09:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 25 Apr 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Mau : Death of migrant, people made distance in suspicion of Corona, wife buried the dead body in the field with the help of JCB 
सांकेतिक तस्वीर।

मऊ के घोसी तहसील के सोनाडीह गांव निवासी एक व्यक्ति की रविवार की रात मौत हो गई। उसे कोरोना संक्रमित होने की आशंका के कारण शव उठाने के लिए भी कोई नहीं पहुंचा। परिवार के सदस्यों ने भी हाथ खड़े दिए। इस पर किसी तरह से पत्नी ने शव बाहर निकलवा कर जेसीबी के सहारे खेत में दफन करा दिया। 

विज्ञापन


गांव निवासी व्यक्ति शनिवार को अहमदाबाद से लौटा था। उसकी तबीयत खराब थी। डाक्टर के पास जाने से पहले रविवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह कोरोना संक्रमित था।  उस व्यक्ति की पत्नी का आरोप है कि पति की मौत की सूचना उसने घोसी प्रशासन तथा बड़राव सीएचसी को दी लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। करीब दस घंटे बाद डायल 112 पर सूचना दी गई।  इसके बाद डायल 112 के लोगों की मौजूदगी में जेसीबी से खेत में गड्ढा खोदकर शव दफनाया गया। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि सोनाडीह में मौत की जानकारी उनके संज्ञान में है। लेकिन उसकी मौत संक्रमण से हुई है, इसकी जानकारी नहीं है। क्योंकि उसने जिले में कहीं जांच नहीं कराई थी। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed