{"_id":"6512bb850e2e687e97055206","slug":"mau-crime-news-miscreants-ambushed-and-blocked-pradhan-s-way-fired-a-bullet-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ क्राइम न्यूज: घात लगाए बदमाशों ने प्रधान का रोका रास्ता, कुछ समझने से पहले दाग दी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ क्राइम न्यूज: घात लगाए बदमाशों ने प्रधान का रोका रास्ता, कुछ समझने से पहले दाग दी गोली
Tue, 26 Sep 2023 04:37 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 26 Sep 2023 04:37 PM IST
सार
तहरीर के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के सिसवा ग्राम पंचायत के ग्र्राम प्रधान राजू चौहान ने बताया कि सोमवार को वह अपने भतीजे के साथ किसी काम से गांव से बाहर बाइक से गया हुआ था।
विज्ञापन
फायरिंग
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मधुबन थाना क्षेत्र के सिसवा गांव से पहले अपने घर लौट रहे गांव के बाइक सवार प्रधान को पहले से घात लगाकर बैठे दो बदमाशों ने सोमवार की देर शाम उसे रोका।इस बीच एक बदमाश ने प्रधान को निशाना बनाते हुए गोली चला दी, लेकिन सजग प्रधान इस हमले से बच गया। उधर घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश पैदल ही भाग निकले, उधर पीड़ित प्रधान ने गांव के दो लोगों को आरोपित करते हुए तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- वाराणसी: बीएचयू में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, पांच दिन बाद काम पर लौटे, मरीजों को बड़ी राहत
विज्ञापन
सौंपी तहरीर के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के सिसवा ग्राम पंचायत के ग्र्राम प्रधान राजू चौहान ने बताया कि सोमवार को वह अपने भतीजे के साथ किसी काम से गांव से बाहर बाइक से गया हुआ था। जहां शाम को वापस लौटते समय खुद बाइक चलाने लगा। अभी वह सिसवा ग्रामसभा की सीमा से लगभग 300 मीटर पहले नाला के समीप पहुंचा था कि पहले से घात लगाए दो बदमाश ने बाइक को रोकने की कोशिश, इस बीच बाइक धीमी होते ही एक बदमाश ने उसे निशाना बनाते हुए तमंचा से गोली चला दी। लेकिन इस बीच वह बदमाशों की हरकत से खुद को तैयार करते हुए नीचे झुक गए, जिससे गोली उन्हें नहीं लगी, लेकिन इस बीच वह अंसतुलित होकर बाइक सहित नीचे आ गिरा पड़ा। उधर गोली की आवाज सुनकर आस पास के लोगों को आता देखकर बदमाश भाग निकले। ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया कि उसने हमला करने वालों की पहचान कर ली है। इस घटना में गांव के ही दो लोग शामिल थे जिससे उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। हालांकि घटना के बाद मौका पर पहुंची पुलिस ने ग्रामप्रधान द्वारा दिए गए बयान के आधार पर उक्त दोनों लोगों को थाना बुलाकर पूछ ताछ की।लेकिन अभी सबकुछ साफ नहीं हो पाया है।वहीं इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रविंद्र राय का कहना है कि ग्राम प्रधान द्वारा दिए गए बयान के आधार पर दो लोगों से पूछताछ की गई है। लेकिन अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच जारी है, जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन