{"_id":"66f962738d033abc2904e5da","slug":"mau-action-taken-on-hospitals-running-on-fake-papers-another-hospital-sealed-second-action-in-72-hours-caus-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau: फर्जी कागजों पर चल रहे अस्पतालों पर एक्शन, एक और अस्पताल सील, 72 घंटे में दूसरी कार्रवाई से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau: फर्जी कागजों पर चल रहे अस्पतालों पर एक्शन, एक और अस्पताल सील, 72 घंटे में दूसरी कार्रवाई से हड़कंप
Sun, 29 Sep 2024 07:52 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 29 Sep 2024 07:52 PM IST
सार
अवैध अस्पतालों पर स्वास्थ्य महकमा लगातार एक्शन मोड में है। भीटी पुल के नीचे संचालित एक अस्पताल में जब जांच टीम पहुंची तो यहां हड़कम्प मच गया। कागजों में हेराफेरी कर संचालन का मामला सामने आने के बाद सीलिंग की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
अवैध अस्पताल पर जांच करती प्रशासनिक टीम
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मऊ में अवैध तरीके से अस्पताल चलने की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर के भीटी पुल के नीचे संचालित एक अस्पताल पर छापा मारा। जांच में पाया गया कि अस्पताल का पंजीयन आयुर्वेद विधा से है, लेकिन यहां इलाज ऐलोपैथ विधा से हो रहा था।
विज्ञापन
इसकी सूचना पर आयुष विभाग के जिम्मेदार भी मौके पर पहुंचे, जहां जांच के बाद अस्पताल को सील कर दिया। यह बीते 72 घंटे में दूसरी कार्रवाई है, इससे पहले सिटी मजिस्ट्रेट ने एक शिकायत मिलने पर भीटी स्थित एक निजी अस्पताल पर कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के एसीएमओ डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा भीटी पुल के नीचे एक अस्पताल को लेकर शिकायत मिली। जिसके बाद वह अपनी टीम के साथ संचालित प्रिंस अस्पताल पहुंचे। टीम को यहां बकायदा तीन कमरों में 10 बेड का अस्पताल संचालित होता मिला।
विज्ञापन
इस दौरान एक महिला मरीज भी भर्ती होना मिली। बताया कि जांच में पता चला कि यह अस्पताल का पंजीयन आयुर्वेदिक विधा से है, लेकिन यहां इलाज ऐलोपैथ विधा से हो रहा है। इतना ही नहीं अस्पताल का पंजीयन का समय सीमा भी खत्म हो चुका है।
नियमानुसार आयुर्वेद विधा से संचालित इस अस्पताल में सिर्फ आयुर्वेदिक की दवाइयां वितरित की जानी चाहिए लेकिन यहां पर बकायदे जांच और ऑपरेशन भी किया जा रहा था। उधर स्वास्थ्य विभाग की सूचना के बाद क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सतेंद्र साहू मौके पर पहुंचे और जांच करने के बाद अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की।