Mau Accident: बेकाबू एम्बुलेंस ने दो पैदल राहगिरों को मारी टक्कर, एक ने तोड़ा दम, युवती गंभीर
शनिवार की सुबह करीब 9 बजे मऊ के तरफ से तेज गति से आ रही एंबुलेंस बलिया की ओर जा रही थी। जहां चालक ने हलधरपुर थाना के मेउडी कला चट्टी के पास पहुंची सड़क के किनारे अपने पशुओं को चारा डाल रही प्रतिभा 16 पुत्री रविंद्र निवासी मेऊड़ी कला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही किशोरी वही गिरकर झटपटाने लगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हलधरपुर थाना के दो जगहों पर शनिवार की सुबह बेकाबू एम्बुलेंस ने सड़क किनारे जा रहे एक वृद्ग और किशोरी को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकी किशोरी की हालात अब भी गंभीर बनी हुई है। हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक वाहन सहित बलिया की तरफ फरार हो गया ।
यह भी पढ़ें- सर्व सेवा संघ: भवन की जमीन पर कब्जा हटाने पहुंची रेलवे पुलिस की टीम, विरोध कर रहे लोग हिरासत में
जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह करीब 9 बजे मऊ के तरफ से तेज गति से आ रही एंबुलेंस बलिया की ओर जा रही थी। जहां चालक ने हलधरपुर थाना के मेउडी कला चट्टी के पास पहुंची सड़क के किनारे अपने पशुओं को चारा डाल रही प्रतिभा 16 पुत्री रविंद्र निवासी मेऊड़ी कला को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर लगते ही किशोरी वही गिरकर झटपटाने लगी। घटना के बाद एंबुलेंस रुकी नहीं और उसी गति से आगे बढ़े।जहां हलधरपुर थाना क्षेत्र के ही भुडुसुरी ग्राम पंचायत निवासी पहुंचा राजभर 70 को टक्कर मार दी।घटना के समय वृद्ध रोज की तरह टहलने निकला था।हादसे में वृद्ध ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना के बाद आरोपी चालक वाहन सहित बलिया की तरफ फरार हो गया ।सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवया तो वहीं घायल किशोरी को रतनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया।
ड्यूटी से गायब थी डॉक्टर
सुबह के समय हुए हादसे के बाद पुलिस जब घायल किशोरी को लेकर अस्पताल आई ।यहां ड्यूटी वाले डॉक्टर सुशील राय अनुपस्थित थे, जबकि उनकी ड्यूटी 8 बजे से थी लेकिन वह लगभग दस बजे के करीब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां फार्मासिस्ट ने उपचार शुरू किया तब तक अधीक्षक आ गए और उन्होंने बालिका का उपचार प्रारंभ किया जब फार्मासिस्ट में डॉक्टर सुशील राय से दूरभाष पर संपर्क कर जल्दी आने को कहा तो उन्होंने दूरभाष पर ही फरमासिस्ट से कहासुनी शुरू कर दी। वहीं इस मामले में केंद्र प्रभारी डॉक्टर रामबदन राजभर ने 2 घंटे विलंब से पहुंचे डॉ सुशील राय को कड़ी चेतावनी दी और भविष्य में सुधार की नसीहत भी दी ।