{"_id":"64bb581b8c4f3a0a8605ed25","slug":"railway-police-team-arrived-to-remove-the-occupation-of-sarva-seva-sangh-protesting-people-in-custody-2023-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सर्व सेवा संघ: भवन की जमीन से रेलवे पुलिस और प्रशासन की टीम ने कब्जा हटाया, विरोध कर रहे लोग हिरासत में लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्व सेवा संघ: भवन की जमीन से रेलवे पुलिस और प्रशासन की टीम ने कब्जा हटाया, विरोध कर रहे लोग हिरासत में लिए
Sat, 22 Jul 2023 06:23 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 22 Jul 2023 06:23 PM IST
सार
सर्व सेवा संघ पर कब्जा हटाने का विरोध कर रहे लोगों को एडीएम सिटी के निर्देश पर पुलिस ने हिरासत में लिया।
विज्ञापन
Sarva Seva Sangh: सर्व सेवा संघ पर कब्जा हटाने पहुंची रेलवे पुलिस की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ पर कब्जा हटाने के लिए शनिवार की सुबह रेलवे पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची। इस दौरान सर्व सेवा संघ का भवन व परिसर खाली करा लिया गया। बुलडोजर और भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे प्रशासनिक व रेलवे के अधिकारियों ने सामान बाहर निकलवाना शुरू किया तो पदाधिकारी व लोगों ने विरोध किया। इसके बाद सचिव रामधीरज सहित 8 लोगों को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने अखिल भारत सर्व सेवा संघ की याचिका खारिज कर दी थी। जिसके बाद रेलवे प्रशासन भवन ध्वस्तीकरण की तैयारी में जुट गया। शनिवार सुबह पुलिस और प्रशासन टीम जब ध्वस्तीकरण के लिए पहुंची तो प्रदर्शकारियों ने इसका विरोध किया। जिसके बाद एडीएम सिटी के निर्देश पर पुलिस ने विरोध कर रहे कई लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
बता दें कि वाराणसी के राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ के भवनों के ध्वस्तीकरण को लेकर प्रशासन और संघ के बीच काफी समय से खींचतान चल रही है। संघ से जुड़े लोगों ने धरना-प्रदर्शन के जरिये अपनी आवाज बुलंद की। उधर, ध्वस्तीकरण की जानकारी पाकर दिल्ली से बड़ी संख्या में गांधीवादी पहुंचे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Gyanvapi Survey: शिवलिंग जैसी आकृति का क्यों नहीं होगा वैज्ञानिक सर्वे, जानिए क्या है कारण?
सर्व सेवा संघ के कार्यक्रम समन्वयक रामधीरज ने बताया कि यह सरकार महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू सहित आजादी के नायकों की छवि खराब करने व राष्ट्रीय धरोहरों को नष्ट करने पर आमादा है। जलियांवाला बाग और साबरमती आश्रम को बदलकर इस सरकार ने पर्यटन स्थल बना दिया है।
इसी प्रकार जयप्रकाश नारायण द्वारा स्थापित सर्व सेवा संघ और गांधी आश्रम को भी तोड़कर यहां गेस्ट हाउस बनाना चाह रही है। रेलवे और जिला प्रशासन को आगे करके सर्व सेवा संघ की जमीन एडिट को भी फर्जी साबित करने की कोशिश की जा रही है। इस मामले को लेकर सर्वे सेवा संघ द्वारा सुप्रीम, हाईकोर्ट और जिला न्यायालय में पहले ही याचिका दायर की गई है। मौजूदा समय में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दोबारा सर्व सेवा संघ की भूमि के मालिकाना हक को लेकर जिला न्यायालय में वाद पर सुनवाई होना सुनिश्चित किया गया है।
सर्व सेवा संघ भवन
- फोटो : अमर उजाला
आरएसएस प्रमुख से अपील, विरासत ध्वस्त होने से बचाएं
सत्याग्रहियों ने आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत के काशी प्रवास पर होने के कारण उनसे सामूहिक अपील की। उन्होंने कहा कि भूदान आंदोलन के प्रणेता संत विनोबा भावे ने वाराणसी के राजघाट में साधना केंद्र की स्थापना की थी, जिसका उद्देश्य था समाज कार्य व राष्ट्र निर्माण के लिए युवक व युवतियों को तैयार करना। सरसंचालक से अपील की गई कि इस तरह की गतिविधियां तत्काल रुकवाएं। अन्यथा देश की एक बड़ी महत्वपूर्ण विरासत ध्वस्त हो जाएगी।