फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mass replication was having two chambers, caught

दो कक्षों में हो रही थी सामूहिक नकल, पकड़ी

Thu, 14 Apr 2016 12:24 AM IST
mau
mau Updated Thu, 14 Apr 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Mass replication was having two chambers, caught
नकल
 मदरसा बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडेड माध्यमिक विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाए जाने के बावजूद नकल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। परीक्षा में नकल कराने में कक्ष निरीक्षकों की सहभागिता भी सामने आ रही है।
विज्ञापन


मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परीक्षा में बुधवार को मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के वलीदपुर में दो परीक्षा कक्षों में सामूहिक नकल होती पकड़ी गई। जिस पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने सहायक केंद्र व्यवस्थापक और चारों कक्ष निरीक्षकों को तत्काल कार्यमुक्त कर दिया।
विज्ञापन


जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय प्रताप यादव बुधवार को निरीक्षण के लिए वलीदपुर में बीआरके इंटर कालेज पहुंचे। सुबह की पाली में मुंशी मौलवी की परीक्षा हो रही थी। परीक्षा भवन के कक्ष संख्या नौ में उन्होंने सामूहिक नकल होते पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा कक्ष में दो कक्ष निरीक्षिकाएं मौजूद थीं।  लेकिन वे नकल रोकने की बजाए उसमें सहयोग कर रही थीं। इसी प्रकार कक्ष संख्या 12 में भी परीक्षार्थी नकल कर रहे थे। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए

सहायक अध्यापक कक्ष निरीक्षक सुल्तान अहमद, विपिन तथा आशा और प्रतिभा राय को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया। इनके स्थान पर तात्कालिक कार्रवाई करते हुए सहायक अध्यापक बाल करन यादव और नरेंद्र सिंह को कक्ष निरीक्षक तैनात किया।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि प्रकरण की रिपोर्ट रजिस्ट्रार के पास भेज दी गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने कई अन्य परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। नगर के डीएवी इंटर कालेज में बुधवार  को सुबह की पाली में मुंशी मौलवी की परीक्षा में दो परीक्षार्थी नकल करते  पाए गए ।


जबकि सायंकालीन पाली में कामिल भाग दो की परीक्षा में चार  नकलचियों को किताबों के पन्नों से नकल करते पकड़ा गया। सभी को  रस्टीकेट कर  दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed