{"_id":"6138ee078ebc3ef96f0ecfe1","slug":"married-women-will-keep-teej-fast-today-for-unbroken-good-fortune-mau-news-vns6104835164","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखंड सौभाग्य के लिए विवाहित महिलाएं आज रखेंगी तीज व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखंड सौभाग्य के लिए विवाहित महिलाएं आज रखेंगी तीज व्रत
विज्ञापन
मऊ। अखंड सौभाग्य के लिए विवाहित महिलाएं बृहस्पतिवार को हरितालिका तीज व्रत रखेंगी। तीज व्रत की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने श्रृंगार के सामानों, आभूषण सहित अन्य सामानों की जमकर खरीदारी की। वहीं नगर सहित जिले के विभिन्न मंदिरों की साफ सफाई की गई। इस पर्व की परंपराओं के मुताबिक विवाहित महिलाएं हरी चूडिय़ां, हरी साड़ी धारण कर विधि विधान से अपने पति की लंबी उम्र के लिए भगवान शिव, पार्वती व गणेश एक साथ पूजन अर्चन करेंगी। साथ ही निर्जला व्रत रखेंगी।
मान्यता है कि मां पार्वती जी ने प्रभु शिव के लिए इस व्रत को किया था। पर्व को मनाने को लेकर मान्यता है कि इस व्रत को करने से भगवान अखंड सौभाग्य होने का वर देते है। इसलिए व्रत रखने वाली महिलाएं इस मौके पन भगवान शिव और मां पार्वती की कथा जरूर सुनती हैं। मां पार्वती ने भादो महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया को यह व्रत किया था इसीलिए शुक्ल पक्ष की तृतीया को ही यह पर्व मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि कई स्थानों पर कुंवारी कन्याएं भी अच्छे वर प्राप्ति की कामना को लेकर तीज का व्रत रखती हैं। उधर तीज की पूर्व संध्या पर नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में महिलाओं ने श्रृंगार सहित विविध सामानों की खरीदारी की। दुकानों पर भारी भीड़ लगी रही। फलों में तेजी का रुख रहा। महंगाई के बावजूद महिलाएं विधि विधान से करने के लिए उत्साहित दिखीं।
हरितालिका व्रत रखने के प्रति उत्साहित हैं महिलाएं
मऊ। पति की दीर्घायु की कामना को लेकर महिलाएं बृहस्पतिवार को हरितालिका तीज व्रत रखेंगी। इस व्रत पर उन्हें कितना विश्वास है। इस पर महिलाओं से बातचीत की गई तो सभी व्रत को लेकर उत्साहित दिखीं। नगर के मुंशीपुरा की प्रमिला सिंह का कहना था कि पूरे विधि विधान से व्रत रखती हैं। उनका मानना है कि मां पार्वती और भगवान शंकर निश्चित रूप से अखंड सौभाग्य की कामना पूरी करते हैं।
विज्ञापन
सहादतपुरा मुहल्ला निवासी कंचन गुप्ता ने कहा कि हरितालिका तीज व्रत हर सुहागिन महिला को रखना चाहिए, क्योंकि पति परमेश्वर होता है। बिना पति के महिला का जीवन अधूरा होता है। इसी तरह नगर के सहादतपुरा स्थित एक दुकान पर खरीदारी करने के लिए आईं पिपरीडीह की संध्या यादव ने कहा कि भगवान शिव व मां पार्वती की पूजा से सुहागिनों को जरूर लाभ होता है। वैसे हर महिला चाहती है कि उसका सुहाग बना रहे। पति की दीर्घायु के लिए एक दिन तो क्या कई दिन तक व्रत रखा जा सकता है।