फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Married woman's body found hanging from fan under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Thu, 21 Oct 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from fan under suspicious circumstances
दोहरीघाट। स्थानीय थाना क्षेत्र के उसरी बुजुर्ग में बुधवार की शाम 22 वर्षीय विवाहिता का पंखे से लटकता शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है।
विज्ञापन

दोहरीघाट थाना क्षेत्र के उसरी बुजुर्ग गांव में प्रतिमा यादव पत्नी मान सिंह का शव पंखे से लटका हुआ मिला। परिजनों का कहना है कि वह सभी लोग खेत में काम करने गए थे। वहां से लौटने के बाद पाया कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है। काफी देर दरवाजा खुलवाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने अनहोनी की आशंका से दरवाजा तोड़ दिया। भीतर जा कर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिंसक गई। प्रतिमा का शव पंखे से लटका हुआ था। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो वर्ष पूर्व आजमगढ़ निवासी लक्ष्मीराम यादव की पुत्री प्रतिमा का विवाह उसरी बुजुर्ग गांव में हुआ था। प्रतिमा की एक माह की बच्ची भी है। इस संबंध में दोहरीघाट थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed