फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Married woman commits suicide

विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

Sun, 22 Nov 2020 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Married woman commits suicide
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के नसोपुर गांव में शुक्रवार की रात एक महिला ने अज्ञात कारणों से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार की सुबह जब महिला ने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों ने दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन

नसोपुर गांव निवासी प्रमोद राजभर मुंबई में रहकर मजदूरी का कार्य करता है। इन दिनों वह घर पर ही है। शुक्रवार की रात उसकी पत्नी पूनम राजभर (24) खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। वहीं प्रमोद दूसरे कमरे में सोने चला गया। शनिवार की सुबह जब काफी देर बाद भी पूनम के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो प्रमोद और उसके परिजनों ने पूनम के कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे, जहां पूनम कच्चे मकान के में लगे बांस-बल्ली पर लगाए फंदे पर लटकती मिली। घटना की सूचना मिलने पर एसओ नीरज कुमार पाठक मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। एसओने बताया कि मामले में अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed