फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Married two years ago in Noida, upon reaching in-laws house, mother-in-law and father-in-law chased her away, husband also refused, case registered

Mau News: दो साल पहले नोएडा में की शादी, ससुराल पहुंचने पर सास ससुर ने भगा दिया, पति भी मुकरा, केस दर्ज

Sat, 13 Jul 2024 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Married two years ago in Noida, upon reaching in-laws house, mother-in-law and father-in-law chased her away, husband also refused, case registered
मधुबन। रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर क्षेत्र के ही एक युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज कराया। उसका आरोप है कि युवक ने उससे नोएडा में शादी की, जब वह ससुराल पहुंची तो उसके सास-ससुर ने उसे भगा दिया, सहयोग करने के बजाय पति भी साथ देने से मना कर दिया। तहरीर में रामपुर थाना क्षेत्र के लधुवाई गांव निवासी पूनम ने बताया कि रामपुर थाना क्षेत्र के बस्ती वर्सी निधियांव गांव निवासी आशीष मौर्या ने दो साल पहले उसे नोएडा ले जाकर उससे शादी की थी। कुछ माह बाद आशीष पूनम को मर्यादपुर छोड़कर नोएडा चला गया। आरोप है कि जब पूनम अपनी ससुराल पहुंची तो उसके ससुर जयनाथ और सास बिंदा देवी ने उसे मारपीट कर भगा दिया। इसकी जानकारी पूनम ने आशीष को दी तो वह गालीगलौज करने लगा। साथ रखने को राजी नहीं हुआ। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed