फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mango fell on woman's head, sticks were fired, 10 including three women injured

Mau News: महिला के सिर पर आम गिरा, चले लाठी डंडे, तीन महिला सहित 10 जख्मी

Tue, 11 Jun 2024 03:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Mango fell on woman's head, sticks were fired, 10 including three women injured
कोपागंज। थाना क्षेत्र के सरवा गरीबपुर अनुसूचित बस्ती में सोमवार सुबह महिला के सिर पर आम गिरने के बाद जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों से तीन महिलाओं सहित 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज में भर्ती कराया। इनमें से सात की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एक पक्ष ने चार के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। सरवा गरीबपुर निवासी विनोद राम ने बताया कि सोमवार सुबह पत्नी विमला खेत की मेड़ पर घास काट रही थी। बगल में पट्टीदार आम के पेड़ से आम तोड़ रहे थे। एक आम सिर पर गिरने से पत्नी को चोट लग गई। उसने घास काटकर चले जाने के बाद आम तोड़ने को कहा। इसी बात को लेकर पड़ोसी गाली देने लगे और पीटने लगे। बचाने गई पुत्री वंदना, संदीप, सुनील, मनीष, विनोद को लाठी डंडो से मारपीट कर घायल कर दिए। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed