फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Manga gun fight me, I will let mother

मां मुझे बंदूक मंगा दो मैं भी लड़ने जाऊंगा

Fri, 27 Jan 2017 09:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Fri, 27 Jan 2017 09:08 PM IST
विज्ञापन
Manga gun fight me, I will let mother
पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस समारोह में फायरिंग कर राष्ट्रध्वज को सलामी देती महिला पुलिसकर्मी।
जिले के विभिन्न इलाकों के स्कूलों, कालेजों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, छात्र-छात्राओं की आकर्षक प्रस्तुतियों पर लोग देर तक झूमते रहे।
विज्ञापन


नगर स्थित चंद्रा पब्लिक स्कूल परिसर में मुख्य अतिथि व पूर्व एमएलसी दयाराम पाल एडवोकेट ने ध्वजारोहण किया। नर्सरी के बच्चों ने मां मुझे बंदूके मंगा दो, मैं भी लड़ने जाऊंगा पेश कर लोगों को देशप्रेम से ओतप्रोत कर दिया। फातिमा स्कूल में  मुख्य अतिथि राजकीय होम्यापैथिक कॉलेज गाजीपुर के प्रवक्ता डॉ. अरविंद श्रीवास्तव और राजकीय जिला होमियोपैथिक की चिकित्साधिकारी डॉ. नम्रता श्रीवास्तव ने तिरंगा फहराया। नगर के इमिलिया स्थित आईडीएस स्कूल में प्रधानाचार्या एकता सिंह ने झंडारोहण किया। नगर के कंधेरी स्थित केंद्रीय विद्यालय में मुख्य अतिथि प्राचार्य बालेश्वर राम और विद्यालय निदेशक राकेश गर्ग ने ध्वजारोहण किया। कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के महुंआर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राचार्य आरएन राम ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन


रतनपुरा बाजार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर,  दीपालया कान्वेंट विद्यालय के  बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कालेज में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गांधी विद्यालय छिछोर में अजय राय ने ध्वजारोहण किया। एवर ग्रीन बालिका इंटर कालेज पर सुधा पांडेय ने ध्वजारोहण किया। उधर, गणतंत्र दिवस के अवसर पर रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के पहदेवाजीत स्थित साधन सहकारी समिति के प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहराए जाने की चर्चा क्षेत्र में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed