{"_id":"5f2c35c88ebc3e3cc41bb00f","slug":"mandir-mau-news-vns540062661","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम मंदिर निर्माण के योद्धाओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम मंदिर निर्माण के योद्धाओं को किया सम्मानित
नगर के बलिया मोड़ स्थित एक हास्पिटल में श्रीराम मंदिर आंदोलन में शामिल योद्दाओं का सम्मान करते भ?
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। भारत विकास परिषद की तरफ से बुधवार की देर शाम नगर स्थति एक अस्पताल के सभागार में श्रीराम मंदिर निर्माण के आंदोलन में शामिल योद्धाओं को सम्मान समारोह में अंगवस्त्र तथा प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हौसला प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि आंदोलन का वह दौर सोच शरीर में सिहरन सी हो जाती है कि उस वक्त की क्रूर सरकार के प्रताणना व गोली के सामने अपना सीना ताने कारसेवक डंटे रहे और कारसेवा जारी रखे। आंदोलन के योद्धा अरविंद सिंह, जगरनाथ प्रसाद, श्रीकांत त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र मिश्र, आनंद प्रताप सिंह ने कहा कि देश हजारों कारसेवकों के बलिदान के पश्चात मंदिर के शिलान्यास समारोह को हमें एक त्योहार के रूप में मनाने का अवसर प्राप्त हुआ है। इसके लिए हम उन सभी बलिदानियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते है। संगठन की तरफ से बुधवार की देर शाम को सैकड़ों दीपक जलाने के पश्चात लोगों को मिष्ठान वितरीत किया गया। योद्धाओं को अंगवस्त्रम व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष मुरारीलाल केडिया, डॉ. एसएन राय, महिला संयोजिका पुष्पा जायसवाल, रश्मि बरनवाल, अभिषेक खंडेलवाल, विजय राय, प्रियंका राय, संगीता यादव आदि शामिल रहे। अध्यक्षता डॉ. अलका राय तथा संचालन रवीश तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।