फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Manbandh set fire in grocery store, loss of thousands

मनबढ़ों ने किराने की दुकान में लगाई आग, हजारों की क्षति

Mon, 21 Dec 2020 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
Manbandh set fire in grocery store, loss of thousands
कोपागंज (मऊ)। थाना क्षेत्र के इटौरा डोरीपुर गांव में शनिवार की रात में एक दुकानदार की किराने की गुमटी में मनबढ़ों ने आग लगा दिया। जिससे गुमटी में रखे दो हजार नकद सहित दुकान में रखा हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित दुकानदार को रविवार की सुबह हुई। पीड़ित ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध आग लगाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के इटौरा डोरीपुर कन्हैया चौहान पुत्र निन्हक की गांव के मुख्य मार्ग पर किराना की छोटी से दुकान है। रोजाना की तरह वह शनिवार की रात दुकान बंद कर घर चला गया। रविवार की सुबह वह दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो देखा कि उसकी गुमटी को किसी ने जला दिया है, साथ ही गुमटी के पास बनाई गई मढ़ई को जला दिया गया।
विज्ञापन

दुकानदार ने बताया कि इस घटना में दुकान में रखा दो हजार नकदी सहित हजारों का सामान जलकर राख हो गया। इस बावत पीड़ित कन्हैया चौहान ने अज्ञात मनबढ़ों के खिलाफ तहरीर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इस बाबत एसओ अजय कुमार तिवारी का कहना है घटना मेरे संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed