{"_id":"6182b41f6c2e1126bc252090","slug":"manbads-injured-two-youths-by-beating-them-mau-news-vns6208795111","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनबढ़ों ने दो युवकों को पीट कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनबढ़ों ने दो युवकों को पीट कर किया घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज। थाना क्षेत्र के अब्बूपुर निवासी बुधवार की सुबह घोसी ट्यूशन पढने जा रहे दो युवकों को तीन बाइकसवार युवकों ने दोनों को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया।आसपास के लोगों के हस्तक्षेप के बाद मनबढ़ वहां से भागे।किसी तरह दोनोंयुवक थाने पहुंच चार लोगों के खिलाफ नामजद प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई। लेकिन पुलिस देर शाम तक युवकों को गुमराह करती रही। पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया
थाना क्षेत्र के अब्बूपुर निवासी विशाल गोंड उर्फ गोलू एवं दीपक कुमार बुधवार की सुबह घोसी स्थित कोचिंग संस्थान में ट्यूशन पढ़ने जा रहे थे।अभी वह तड़ियाव के पास पहुंचे ही थे कि तीन बाइकसवार चार युवक हाकी तथा अन्य औजार लेकर पहुंच गए और नाम पूछकर दोनों युवकों पर हॉकी एवं पंच से एकाएक हमला कर दिया।जिससे विशाल का सिर बुरी तरह फट गया और दीपक को अंदरूनी चोट आई।मारपीट होता देख आसपास के लोगों के हस्तक्षेप के बाद मनबढ़ वहां से भागे।विशाल ने कहा कि एक हफ्ता पहले हमसे मोबाइल मांग रहे थे। मैंने देने से मना कर दिया।वह मुझे धमकाने लगे और मारने की धमकी देने लगे कि जल्द ही तुमको मारेंगे।मैंने उस बात को ध्यान नहीं दिया और जब मैं कोचिग पढ़ने जा रहा था तो वहीं चारों मुझे और मेरे दोस्त को बुरी तरह मारे पीटे।