फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Manbads beat up son of former head, case filed against four

मनबढ़ों ने पूर्व प्रधान के बेटे को पीटा, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 18 Nov 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Manbads beat up son of former head, case filed against four
मऊ। घोसी कोतवाली पुलिस ने बुधवार की देर शाम को मिश्रौली रामनिधि गांव में पुरानी रंजिश में दूसरे पक्ष के चार लोगों ने एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चार आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मिश्रौली रामनिधि गांव निवासी पूर्व प्रधान विंध्याचल यादव की रघौली बाजार में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। मंगलवार की शाम को उनका पुत्र अनूप यादव दुकान बंद कर जब आंबेडकर चौक पर पहुंचा तो पहले से मौजूद मधुबन के चचाई पार निवासी शुभम यादव, रघौली निवासी गण विजय कुमार उर्फ मुलायम व राजकमल तथा मधुबन के लालनपुर निवासी पंकज ने हॉकी, लाठी डंडे आदि से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप से चोट लगने से अनूप यादव बेहोश हो गए। कोतवाली पुलिस जानलेवा हमले की धाराओं में चारों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में प्रभारी नागेश उपाध्याय का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed