{"_id":"57585df64f1c1bcf389c529e","slug":"man-buried-dead-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से दबकर युवक मरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से दबकर युवक मरा
mau
Updated Wed, 08 Jun 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
पेड़ से दबकर युवक मरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
के कई विद्युत उपकेंद्रों से संबद्ध गांवों के प्रमुख मार्ग पर हाईटेंशन पोल पर पेड़ गिर गया। इससे सुबह तक आवागमन बाधित रहा। विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। कई मकानों पर पेड़ों के गिरने से काफी नुकसान पहुंचा। शहर कोतवाली के नगर स्थित जिला महिला चिकित्सालय के पास पेड़ गिरने से एक युवक की मौत हो गई।मंगलवार की रात मौसम ने करवट ली। रात लगभग 10 बजे तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई।
आंधी से नगर के जिला महिला चिकित्सालय के पास पेड़ गिर गया। इसमें दबने से सिंधी कालोनी निवासी सागर खुशवानी पुत्र स्व. भगवान दास नामक युवक की मौत हो गई। नगर के ही देवपरवां में एक मकान पर पेड़ गिर गया। इससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया। कई स्थानों पर लगी होर्डिंग्स व टिन शेड उड़ गए।पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार मंगलवार की रात तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश से जहां गर्मी व उमस से निजात मिली।
बढुआगोदाम-सरसेना मार्ग पर कई स्थानों हाईटेंशन तार पर पेड़ गिर गये। इससे दर्जनों गांवों में बिजली संकट गहराने की संभावना प्रबल हो गया है। खरगजेपुर निवासी भीषम के मकान पर नीम का विशालकाय पेड़ गिर जाने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। खरगजेपुर गांव में ही 63 केवीए का ट्रांसफार्मर व खंभा, आंधी से टूटकर गिर गया। ओन्हाइच ग्राम सभा में लुलू मौर्य के मकान पर पेड़ गिर गया। जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया। पिपरीडीह, भार, रैकवारेडीह, बबुआपुर, मजखनी, उस्मानपुर, वनदेवी सहित कई लोगों की टिन शेड व मड़इयां उड़ गई।