फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Make security arrangements in festivals strong: DIG

त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था करें मजबूत ः डीआईजी

Mon, 11 Oct 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Make security arrangements in festivals strong: DIG
मऊ। डीआईजी आजमगढ़ अखिलेश कुमार रविवार की शाम को यहां पहुंचे। उन्होंने पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक घुले सुशील और अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया।पुलिस अधीक्षक ने उन्हें बताया कि पर्वों को सकुशल संपन्न कराने की व्यापक तैयारी कर ली गई है। बैठक के दौरान डीआईजी ने कहा कि आगामी सभी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली जाए।
विज्ञापन

उन्होंने अवांछित तत्वों पर कड़ी नजर रखने के लिए संबंधित थानों के थानाध्यक्षों को निर्देश दिए। कहा कि त्योहारों के दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए श्रद्धालुओं को पूजन अर्चना करने की अनुमति दी जाए। रामलीला और दुर्गा पूजा पंडालों पर भीड़ न लगने दी जाए।सभी क्षेत्राधिकारियों और थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि अपने अपने क्षेत्र में दुर्गा पूजा,दशहरा संपन्न कराने के लिए पूरी मुस्तैदी से कार्य करें। इस संबंध में दुर्गा पूजा समिति और रामलीला समिति के पदाधिकारियों से वार्ता कर ली जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रामलीला स्थल और दुर्गा पूजा पंडाल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था की जाए। शरारती तत्व पर कड़ी निगाह रखी जाए। शाम को डीआईजी ने भरत मिलाप स्थल शाही कटरा का निरीक्षण किया और मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक घुले सुशील ,एडीशनल एसपी टीएन त्रिपाठी, सीओ सिटी धनंजय मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed