फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Make others aware about vaccination

टीकाकरण को लेकर दूसरों को भी करें जागरूक

Wed, 11 May 2022 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Make others aware about vaccination
रविप्रकाश।वैक्सिनेशन की खबर में प्रतिक्रिया की फोटो - फोटो : MAU
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण को जड़ से समाप्त करने के लिए सभी का जागरूक होना जरूरी है। टीकाकरण की श्रेणी में आने वाले लाभार्थी हर हाल में टीकाकरण कराएं, साथ ही वह दूसरों को जागरूक भी करें। यह विचार शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों का है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में वर्तमान में जिले में 17 वर्ष से कम उम्र के दो वर्ग के लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा रहा है। बताते चले कि केंद्र सरकार ने पांच से 12 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण शुरू करने की घोषणा की है। केंद्र सरकार के बच्चों का टीकाकरण कराने की घोषणा से हर वर्ग के लोगों में हर्ष का माहौल है। हालांकि अब तक शासन ने इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के पास कोई लिखित आदेश नही भेजा है, लेकिन विभागीय अधिकारी इस श्रेणी के लाभार्थियों के टीकाकरण की तैयारी में जुटे हैं। जैसे ही इस संबंध में दिशा निर्देश मिलता है वैसे ही इस उम्र के लाभार्थियों को चिह्नित कर टीकाकरण शुरू कराया जाएगा। डीआईओएस राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जिले में संक्रमण का ग्राफ वर्तमान में शून्य है, इसे जड़ से समाप्त करने के लिए सभी लाभार्थियों केे टीकाकरण कराना चाहिए, यह संक्रमण से बचाव करता है। बीएसए डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि संक्रमण को लेकर वर्तमान में 12 से 14 तथा 15 से 17 वर्ष के लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा रहा है। सभी इस उम्र के लाभार्थी जरुर टीकाकरण करावाए। जिला समन्वयक माध्यमिक शिक्षा अभियान चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि संक्रमण से बचाव को लेकर सभी को टीकाकरण कराना चाहिए। केंद्र सरकार द्वारा जारी टीकाकरण के तहत अब पांच से 12 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण एक सकारात्मक कदम है। नगर शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि टीकाकरण को लेकर सभी को जागरूक होने की जरुरत है। कोरोना संक्रमण की पहली, दूसरी लहर में जिन्होंने टीकाकरण कराया, वह संक्रमण से सुरक्षित रहे थे।

चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव।वैक्सिनेशन की खबर में प्रतिक्रिया की फोटो

चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव।वैक्सिनेशन की खबर में प्रतिक्रिया की फोटो- फोटो : MAU

डा.राजेन्द्र प्रसाद।वैक्सिनेशन की खबर में प्रतिक्रिया की फोटो

डा.राजेन्द्र प्रसाद।वैक्सिनेशन की खबर में प्रतिक्रिया की फोटो- फोटो : MAU

डा.संतोष कुमार सिंह।वैक्सिनेशन की खबर में प्रतिक्रिया की फोटो

डा.संतोष कुमार सिंह।वैक्सिनेशन की खबर में प्रतिक्रिया की फोटो- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed