{"_id":"66fc70dcb7d19e59670507a4","slug":"mahatma-gandhis-one-meter-high-statue-will-be-installed-at-majhwara-turn-mau-news-c-295-1-svns1028-118514-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मझवारा मोड़ पर लगेगी महात्मा गांधी एक मीटर ऊंची प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मझवारा मोड़ पर लगेगी महात्मा गांधी एक मीटर ऊंची प्रतिमा
विज्ञापन
नगर पंचायत घोसी प्रशासन की तरफ से मझवारा मोड़ तिराहे का सुंदरीकरण कराए जाने के साथ ही यहां स्थापित महात्मा गांधी की नई प्रतिमा लगाई जाएगी। इसको लेकर बाकायदा टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी हैं। सड़क चौड़ीकरण की कार्य की योजना के चलते यह कार्य रुका हुआ हैं, लेकिन तकनीकी समस्या का समाधान होते जी जल्द शुरू हो जाएगा।
जिले के घोसी नगर पंचायत के मझवारा मोड़ ही एक ऐसी जगह हैं, जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित है। प्रतिमा को बेहतर रखने के लिए नगर पंचायत की तरफ से 11.92 लाख की सुंदरीकरण की योजना बनाई गई है। इसके तहत इस तिराहे को संगमरमर के साथ नए आकर्षक बिजली स्ट्रीट लाइट के साथ चारों तरफ से सुरक्षा की दृष्टि से रेलिंग की जाएगी। साथ ही वर्तमान प्रतिमा की जगह एक मीटर की नई प्रतिमा लगाई जाएगी। अधिकारियों के अनुसार सड़क चौड़ीकरण की योजना के चलते सुंदरीकरण कार्य शुरू नहीं हो सका है। तकनीकी समस्या का समाधान होते ही सुंदरीकरण होने की उम्मीद है।
नगर पंचायत घोसी के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार का कहना है कि योजना को लेकर टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी हैं। लेकिन सड़क चौड़ीकरण में शामिल होने के चलते यह कार्य रुका हुआ हैं। जल्द ही इसको लेकर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।