{"_id":"5b158a7d4f1c1bfd6e8b623b","slug":"mahatma-gandhi-s-views-are-still-relevant","type":"story","status":"publish","title_hn":"महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक
mau
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
रैनी गांव स्थित प्राथमिक स्कूल में गांधी प्रतिमा का अनावरण करते रेलवे के एजीएम मुंबई पीएन राय।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परदहा शिक्षा क्षेत्र के रैनी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण किया गया। इस अवसर पर महात्मा गांधी के विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया गया। बतौर मुख्य अतिथि पश्चिम रेलवे मुंबई के प्रिंसिपल चीफ इलेक्ट्रिक इंजीनियर ,एजीएम पीएन राय ने कहां कि सत्य और ईमानदारी से बड़े से बड़ा युद्ध आसानी से जीता जा सकता है। महात्मा गांधी ने अहिंसा का संदेश देकर पूरी दुनिया को दिया । हर युग के लोग महात्मा गांधी के दर्शन और विचार से सबक लेते रहेंगे। इसके पहले प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया। खंड शिक्षा अधिकारी रमेश सिंह ने कहा कि सच बोलना और ईमानदारी का पालन करना दुनिया की सबसे बड़ी साधना है। बच्चों को महात्मा गांधी के सुझाये हुए मार्ग पर चलना चाहिए।
इस मौके पर किसान नेता देवप्रकाश राय, भोजपुरी फिल्म निर्माता प्रेम शंकर राय, विजय नारायण राय, डॉ. मुक्तेश्वर,उदय नारायण राय, जितेंद्र उपाध्याय, झारखंडी राय, ग्राम प्रधान मुकेश राय, जयप्रकाश नारायण, हृदयनाथ राय आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता नंदकिशोर राय तथा संचालन त्रिपुरारी राय ने किया। प्रधानाध्यापक गणेश दत्त राय ने आभार जताया।