{"_id":"635403c502c3d96c87459d84","slug":"mafia-mukhtar-ansari-mla-son-abbas-land-worth-may-crores-will-attached-under-gangster-act","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mau: माफिया मुख्तार के विधायक बेटे अब्बास की करोड़ों की जमीन होगी कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau: माफिया मुख्तार के विधायक बेटे अब्बास की करोड़ों की जमीन होगी कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई
Sat, 22 Oct 2022 08:23 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 22 Oct 2022 08:23 PM IST
सार
माफिया मुख्तार के विधायक बेटे अब्बास अंसारी और उमर अंसारी को शनिवार को एक झटका लगा। गैंगस्टर एक्ट के तहत दोनों के नाम पर दर्ज साढ़े सात करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क करने का निर्देश जारी हुआ।
विज्ञापन
अब्बास अंसारी (फाइल)
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ सदर विधानसभा सीट से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी और उनके भाई उमर अंसारी को शनिवार को झटका लगा। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने गैंगस्टर एक्ट के तहत दोनों के नाम पर दर्ज साढ़े सात करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी ने आपराधिक गतिविधियों से मिले धन से अपनी माता रबिया बेगम के नाम पर मौजा जहांगीराबाद, तहसील सदर में 45.45 एयर, 286 एयर, 0.115 हेक्टेयर जमीन खरीदी थी। रबिया बेगम की मृत्यु के बाद वसीयतनामे के अनुसार ये जमीनें अब्बास अंसारी और उमर अंसारी के नाम पर दर्ज हो गई हैं।
विज्ञापन
इनका बाजार मूल्य करीब सात करोड़, 51 लाख, 50 हजार रुपये है। शनिवार को इन जमीनों को कुर्क करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत मुख्तार अंसारी के दोनों बेटे अब्बास अंसारी एवं उमर अंसारी के नाम दर्ज अचल संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
पढ़ें: विधायक अब्बास अंसारी समेत तीन ने किया सरेंडर, पुलिस को चकमा देकर वकील के साथ पहुंचे अदालत