फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Made the girl open the counter by pretending to be her father's acquaintance, ran away with eight thousand

Mau News: पिता का परिचित बताकर बच्ची से खोलवाया काउंटर, आठ हजार लेकर भागा

Mon, 29 Apr 2024 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Made the girl open the counter by pretending to be her father's acquaintance, ran away with eight thousand
घोसी। थाना क्षेत्र के कस्बा खास में एक बैंक के बीसी पॉइंट से 8000 रुपये चोरी मामले में पुलिस ने रविवार को दो अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना एक सप्ताह पहले की है। कस्बा खास बड़ी बाजार निवासी निजामुद्दीन अपने मकान में बैंक की बीसी पॉइंट चलाते हैं। बीते 21 अप्रैल की दोपहर 12 बजे वो अपनी 11 वर्षीय बेटी आलिया को बैठाकर भोजन करने घर में चले गए। इसी बीच दो लोग आए और बेटी से फुटकर पैसे मांगने लगे। आलिया के मना करने पर खुद को उसके पिता का परिचित बताते हुए दुकान में अंदर प्रवेश कर काउंटर खोलवाकर आठ हजार रुपये लेकर चले गए। जो 200 के 40 नोट थे। ये पूरी घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई। खाना खाकर आने के बाद उसकी बेटी ने घटना के बारे में बताया। निजामुद्दीन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed