फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lover tried to rape on the strength of the weapon

Mau News: प्रेमी ने असलहे के बल पर किया दुष्कर्म का प्रयास

Sun, 11 Jun 2023 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Lover tried to rape on the strength of the weapon
कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर शाम युवती के घर में घुसकर उसके प्रेमी ने असलहे के बल पर दुष्कर्म का प्रयास किया। परिजनों के जगने पर वह भाग गया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पीड़िता ने बताया कि उसकी सहेली के माध्यम से मधुबन थाना क्षेत्र के बांडीह गांव निवासी अमरजीत यादव से उसकी मुलाकात हुई। बाद में दोनों में प्रेम संबंध स्थापित हो गया। कुछ माह पूर्व उसका प्रेमी उसे शादी का झांसा देकर मुंबई ले गया। जहां उसने एक माह तक शारीरिक शोषण किया। इस बीच शादी न करने पर जब उसने विरोध किया तो कहा कि तुम वापस अपने घर लौट जाओ। मैं यहां कुछ काम खत्म करने के बाद आऊंगा। इसके बाद वह किसी तरह से घर लौट आई। लोकलाज के कारण परिवार वालों ने भी शिकायत नहीं की।
विज्ञापन

शुक्रवार की भोर में आरोपी अमरजीत उसके घर पहंुचा और असलहे के बल पर दुष्कर्म की कोशिश की। उसके विरोध पर परिजन जब जग गए तो आरोपी भाग गया। घटना के संबंध में शनिवार को पीड़िता ने कोपागंज थाना में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कसारा चौक से पकड़ कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

कोपागंज थानाध्यक्ष कोपागंज अमित मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed