फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Love couple jumps into Sabarmati river in Gujarat, young man dies

Mau News: प्रेमी युगल ने गुजरात में साबरमती नदी में लगाई छलांग, युवक की मौत

Fri, 17 Jan 2025 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Love couple jumps into Sabarmati river in Gujarat, young man dies
मऊ। सरायलंखसी थाना क्षेत्र के कहिनौर निवासी युवक का शव बुधवार की रात अहमदाबाद में साबरमती नदी में मिला। युवक की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड से हुई। मृतक के परिजनों को गुजरात पुलिस ने सूचना दी।
विज्ञापन

गुजरात पुलिस ने बताया कि युवक ने एक किशोरी के साथ नदी में छलांग लगाई थी। मौजूद लोगों ने किशोरी को बचा लिया। उसका उपचार सिविल अस्पताल अहमदाबाद में चल रहा है। उधर, इसकी सूचना मिलने पर युवक के परिजन अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

अनमोल चौधरी (20) पुत्र संजीत मूलरूप से आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर का रहने वाला था। पिता की मौत के बाद से वह सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कहिनौर निवासी अपने मामा अनिल कनौजिया के पास रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात जनवरी को उस पर दूसरे समुदाय की महिला ने नाबालिग बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस इस मामले में उसकी खोजबीन में जुटी थी।
सरायलखंसी एसओ राजकुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, परिजनों ने गुजरात पुलिस के फोन आने पर हमें अवगत कराया, साथ ही इस मामले में गुजरात पुलिस ने हमसें संपर्क साधा था। बताया कि युवक पर किशोरी को भगाने के आरोप में मुकदमा दर्ज है।

----------------------------
आजमगढ़ निवासी अनमोल कहिनौर में मामा के यहां रहता था



दूसरे धर्म की किशोरी के साथ सात जनवरी को हुआ था फरार



आधार कार्ड से पहचान होने के बाद गुजरात पुलिस ने परिजनों को बुधवार की रात दी सूचना
पिता की मौत के बाद से अपने मामा के यहां रहता था अनमोल
मऊ। अनमोल अपने पिता की मौत के बाद से अपने मामा के यहां रहता था। वह दो बहनों का इकलौता भाई था। दूसरे समुदाय की किशोरी को भगा ले जाने के बाद से इसको लेकर काफी चर्चा थी। वहीं इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस टीम उसे खोजने के लिए सक्रिय थी। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन गुजरात के लिए निकल गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed