फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lord Rama's birth anniversary celebrated with great pomp in temples and homes

Mau News: मंदिरों और घरों में धूमधाम से मनाया भगवान राम का जन्मोत्सव

Sat, 28 Mar 2026 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Lord Rama's birth anniversary celebrated with great pomp in temples and homes
चैत्र नवरात्र की नवमी पर नगर के फातिमा मोड़ स्थित मां मनोकामना दुर्गा मंदिर पर सजा मां का दरबार। - फोटो : 1
नवरात्र के अंतिम दिन शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर जिलेभर में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। दोपहर 12 बजे श्रीराम जन्म के साथ ही मंदिरों में घंटे-घड़ियाल गूंज उठे और जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

नगर के शीतला माता मंदिर और पावर हाउस स्थित श्रीराम मंदिर में भगवान राम का जन्म कराया गया। कई स्थानों पर प्रभु श्रीराम की झांकियां निकाली गईं। भक्तों के जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

रामनवमी का त्योहार चैत्र शुक्ल की नवमी को मनाया जाता है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार त्रेतायुग में रावण के अत्याचारों को समाप्त करने और धर्म की पुन: स्थापना के लिए भगवान विष्णु ने मृत्यु लोक में श्रीराम के रूप में अवतार लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान राम का जन्म चैत्र शुक्ल की नवमी के दिन पुनर्वसु नक्षत्र, कर्क लग्न में कौशल्या की कोख से राजा दशरथ के घर में हुआ था। इसी मान्यता के तहत नगर के शीतला माता मंदिर, पावरहाउस स्थित श्रीराम मंदिर, ढेकुलियाघाट स्थित श्रीराम मंदिर, वनदेवी धाम सहित जिले के विभिन्न मंदिरों में श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया।
दोपहर 12 बजते ही मंदिरों के घंटे-घड़ियाल बजने लगे। भक्तों के जयकारे से वातावरण गूंज उठा। महिलाओं ने मंगलगीत गाया। मंदिरों पर आयोजित भगवान राम के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा।
करहां : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के करहां स्थित गुरादरी धाम पर भगवान राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। दूरदराज सहित विभिन्न इलाकों से आए भक्तों ने पवित्र पोखरे में स्नान कर मंदिर में मत्था टेका।
कुसुम्हा: रामनवमी के अवसर पर बड़रांव ब्लॉक क्षेत्र के मांदी सिपाह स्थित मां कोइल मर्याद भवानी धाम में श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। सुबह से ही हजारों की संख्या में भक्तों ने रामनवमी के पर्व को श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया।
मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। दोपहर के समय राम जन्म की झांकी सजाई गई, जिसके बाद पूर्णाहुति यज्ञ, कन्या पूजन और भव्य आरती का आयोजन हुआ। पूरे परिसर में जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
दोहरीघाट: रामनवमी के अवसर पर स्थानीय कस्बे में रामजन्मोत्सव के उपलक्ष्य में जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रस्तुत आकर्षक झांकियों और भक्ति गीतों पर लोग झूमते रहे। विशेष रूप से राधे-कृष्ण की झांकी ने दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में देवरिया जिले से आए मां आदि शक्ति जागरण समिति के कलाकारों ने अपनी सजीव प्रस्तुतियों से भक्ति का अद्भुत वातावरण बनाया। मंच पर शंकर-पार्वती, माता काली, हनुमान, कृष्ण-सुदामा की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया गया, जिसे देखकर दर्शक भाव-विभोर हो उठे।
कार्यक्रम का शुभारंभ गोरखपुर के भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने भगवान राम के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन आदर्श, मर्यादा और सत्य का प्रतीक है। उनके आदर्शों को अपनाकर ही समाज में शांति, सद्भाव और नैतिकता स्थापित की जा सकती है।

कार्यक्रम के आयोजक उज्जवल जायसवाल और चंद्रप्रकाश गुप्ता ने सभी नगरवासियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि, कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान के प्रतिनिधि शिव प्रकाश उपाध्याय, लालबिहारी द्विवेदी, डॉ. विपिन बिहारी द्विवेदी, आचार्य श्याम पांडेय, चेयरमैन विनय जायसवाल, अरविंद जायसवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed