फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lord Jagannath's Rath Yatra came out with a melody

गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान जगन्नाथ रथयात्रा

Fri, 01 Jul 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Lord Jagannath's Rath Yatra came out with a melody
दोहरीघाट में गाजे-बाजे के साथ निकाली गई जगरनाथ जी की रथयात्रा।संवाद - फोटो : MAU
दोहरीघाट। कस्बे में स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से रथयात्रा शुक्रवार को बड़ी धूमधाम से गाजे बाजे के साथ निकाली गई। भगवान कृष्ण बड़े भाई बलभद्र बहन सुभद्रा की रथयात्रा में नगरवासियों का हुजूम उमड़ पड़ा। भगवान जगन्नाथ जी की आरती पूजन करने व रथ खींचने के लिए लोगो में होड़ लगी रही। महिलाओं पुरुषों बच्चों ने भी भारी संख्या में भाग लिया। वही रथयात्रा बाजे गाजे के साथ जगन्नाथ मन्दिर से निकाली गई जो पूरे नगर का भ्रमण करते हुए पुन: वापस देर शाम जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में आकर सम्पन्न हुई। वहां देर रात तक मंदिर में मंत्रोच्चारण से पूरे विधि विधान के साथ पूजन अर्चन किया गया। महिला सिपाहियों और पुलिस के जवानों को तैनाती रथयात्रा के साथ की गई थी।इस दौरान स्वतंत्र गुप्ता,श्याम जी पांडेय, लालमणि उपाध्याय, अजय गुप्ता, सनोज साहनी, वृजेश साहनी, मनोज उर्फ मोनू जायसवाल, वीरेंद्र गुप्ता, उज्ज्वल जायसवाल, दीपू सोनकर, संजय, ओमप्रकाश सोनकर समेत आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed