फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lokpal's investigation found irregularities in development works, records summoned

Mau News: लोकपाल की जांच में विकास कार्यों में मिली अनियमितता, अभिलेख तलब

Sun, 17 Nov 2024 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Lokpal's investigation found irregularities in development works, records summoned
तिनहरी में विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर लोकपाल विनीता पांडेय शनिवार को जांच के लिए पहुंचीं। अमृत सरोवर, खेल मैदान, सीसी रोड, नाली आदि निर्माण कार्यों की जांच हुई। इस दौरान विकास कार्यों में कई अनियमितताएं मिलीं। लोकपाल ने ग्राम प्रधान और सचिव को फटकार लगाते हुए संबंधित कार्यों के सभी अभिलेख तलब किया। तिनहरी गांव निवासी सुधाकर सिंह ने गांव में हुए विकास कार्यों में बड़ी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की थी। पोखरी खुदाई, इन्टरलाकिंग, नाली निर्माण, खडंजा, हैंडपंप, लाइट आदि कार्यों में लाखों रुपए के फर्जीवाड़ा का आरोप लगाया था। लोकपाल विनीत पांडेय ने बताया कि शिकायतकर्ता ने जिन जिन बिंदुओं पर शिकायत किया था उसकी गहनता से जांच की गयी है। इस दौरान अमृत सरोवर नाली, सीसी रोड आदि की जांच हुई। कई जगहों पर सड़क की स्थिति सही नहीं मिली। ग्रामीणों से बात कर उनसे जानकारी ली गयी है। अभिलेखों की बारीकी से जांच के बाद रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय कर दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed