फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lok Sabha Election 2024 Ghosi BSP Candidate Balkrishna Chauhan Nomination

Lok Sabha Election: BSP प्रत्याशी बालकृष्ण ने किया नामाकंन, BJP-SBSP, सपा गठबंधन प्रत्याशियों ने खरीदा पर्चा

Wed, 08 May 2024 06:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 08 May 2024 06:17 PM IST
सार

Lok Sabha Election: नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा को लेकर प्रशासन के लोग तैनात रहे। पूरे परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा। नामांकन पत्र दाखिल के दौरान उन्हीं लोगों को कक्ष में भेजा जा रहा था जिन लोगों का नाम पहले से दिया गया था।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Ghosi BSP Candidate Balkrishna Chauhan Nomination
नामाकंन के दौरान BSP प्रत्याशी बालकृष्ण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ के घोसी लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में होने वाले मतदान के लिए नामांकन के दूसरे दिन बुधवार को कुल 15 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। दो दिन में कुल 22 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। वहीं, बहुजन समाज पार्टी से बाल कृष्ण चौहान एवं जन राज्य पार्टी से रामनरेश यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

विज्ञापन


विज्ञापन


नामांकन पत्र की खरीदारी करने वालों में बद्रीनाथ निर्दल पार्टी, पंकज मौर्या राष्ट्र उदय पार्टी, मदन मांग समाज पार्टी, अवधेश कुमार चौहान जनता क्रांति पार्टी, राजीव कुमार राय समाजवादी पार्टी, भानु प्रताप उपाध्याय निर्दल पार्टी, अरविंद राजभर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, विनोद कुमार राय सीपीआई, लीलावती मूल निवास समाज पार्टी, सुनील राजभर राष्ट्रवादी जनशक्ति पार्टी, सुनील साहू जनलोक विकास पार्टी, प्रगेश कुमार निर्दल पार्टी, प्रेमचंद प्रगतिशील मानव समाज पार्टी, विजय सोशल कम्युनिस्ट सेंटर आम इंडिया पार्टी एवं ज्योतिमा पाठक अखिल भारतीय पार्टी द्वारा नामांकन पत्र की खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन के पहले दिन मंगलवार को कुल सात नामांकन पत्रों की हुई बिक्री थी। दो दिन में कुल 22 नामांकन पत्र की बिक्री हो चुकी है। लोकसभा चुनाव में सातवें चरण के नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट पर कड़ी सुरक्षा के बीच संभावित प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र की खरीदारी और दाखिल किया। कलेक्ट्रेट पर बने गेट नंबर चार पर लगे मेटल डिटेक्टर से तलाशी के बाद सभी अंदर भेजा जा रहा था। नामांकन स्थल के बाहर भी पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed