फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Location to be decided for auto stand

ऑटो स्टैंड के लिए तय किए जाएंगे स्थान

Thu, 01 Sep 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Location to be decided for auto stand
नगर पालिका में आटो/रिक्शा स्टैण्ड के स्थान निश्चित करने हेतु बैठक में मौजूद अधिकारी।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिये नगर पालिका सभागार में पालिका, एआरटाओ, ऑटो रिक्शा यूनियन की संयुक्त बैठक बृहस्पतिवार को हुई। जिसमें नगर में अनफिट वाहनों के संचालन पर कार्रवाई की रणनीति बनी। साथ ही ऑटो स्टैंड के स्थान तय करने पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि क्षमता से अधिक सवारी लादने पर कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्षता करते हुए पालिकाध्यक्ष तैैयब पालकी ने कहा कि वाहनों में सवारी बैठान और उतारने के लिए स्थानों का चयन किया जाएगा। जो प्रस्तावित स्थल होंगे चालक वहीं से सवारी उठा सकेंगे। ऑटो के लिए स्टैंड तय किए जाएंगे। एआरटीओ कहकशां ने कहा कि चालक आटो में क्षमता से अधिक सवारी न चढ़ाएं। किसी भी दशा में स्कूली बच्चों की जान जोखिम में डालकर ई-रिक्शा या फिर आटो से बच्चों को न ले जाएं। स्कूली वाहनों को मानक के अनुरूप फिट रखा जाए। उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी। पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी ने कहा कि निर्णय लिया गया है कि प्रस्तावित स्थलों का जल्द से जल्द निरीक्षण कर जहां संभव होगा आटो/रिक्शा स्टैंड बनाए जाएंगे। बैठक में व्यापारी धीरज राजभर ने रोडवेज बस स्टैंड के सामने रेलवे मोड़ पर शाम के समय की जा रही बैरिकेटिंग को हटाने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार, आटो रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष एकबाल अहमद, व्यापार मंडल के अध्यक्ष उमाशंकर ओमर, पालिका की राजस्व निरीक्षक अमृता राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed