{"_id":"58cd785f4f1c1b285a32bb82","slug":"local-artists-shine-brightly","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी चमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी चमक
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Sat, 18 Mar 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के अंतिम दिन लोकगीत प्रस्तुत करते कलाकार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तीन दिवसीय राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का शनिवार को रंगारंग कार्यक्रम के बीच भव्य समापन हुआ। भुजौटी स्थित एसआर प्लाजा में आयोजित इस फिल्म महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने नृत्य, संगीत, और वादन आदि के जरिए अपनी जोरदार मौजूदगी दर्ज कराई। स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। तीसरे दिन गांधी, लगान आदि हिंदी फिल्मों का यहां प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रसारण किया गया। इसका स्कूली बच्चों एवं उपस्थित लोगों ने भरपूर आनंद उठाया।
कार्यक्रम में भोजपुरी फिल्मों के जानेमाने कलाकार डाॅ. एसडी गौतम ने लोगों को अपने अभिनय कला से रूबरू कराया। उन्होंने अपनी फिज्मों के कई चर्चित संवाद सुनाकर श्रेताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। समापन समारोह में मौजूद किसान नेता देवप्रकाश राय ने इस प्रकार के आयोेजनों से जिले के युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर और मंच मिलेगा। कहा कि भारत की असली तस्वीर गांवों में ही बसती है। गांवों में छुपी इन प्रतिभाओं को निखारने की जरूरत है।
समारोह में प्रतिभा चौबे, सलमान आदि ने अपने गायन से सभी का दिल जीता। राजेश श्रीवास्तव ने कुईयां के ठंडा पानी, पीपल की छांव सुनाकर भोजपुरी भाषा की मिठास बिखेरी। आयोजक राजा सिंह ने सभी के प्रति आभार प्रकट कर कार्यक्रम की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सिटी मजिस्ट्रेट राम अभिलाष ने आयोजक मंडल को इस प्रकार के कार्यक्रम कराने के प्रति आभार प्रकट किया। कहा कि इस प्रकार के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगे भी सफल आयोजन हो। इस अवसर पर मुख्य रूप से देवेंद्र सिंह, परवेज खान, राजेश पांडेय, विवेक चौहान, रामप्रताप सिंह, योगेश राय, राघवेंद्र राय आदि उपस्थित रहे। संचालक राजेश व प्रवीण राय ने किया।