{"_id":"5f1ad7b66995c1126e26c888","slug":"live-coronavirus-update-news-mau-12-new-infected-including-five-people-of-same-family-found-in-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"Live Coronavirus Update News Mau : जिले में एक ही परिवार के पांच लोग सहित 12 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Live Coronavirus Update News Mau : जिले में एक ही परिवार के पांच लोग सहित 12 नए संक्रमित मिले
Fri, 24 Jul 2020 06:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 24 Jul 2020 06:15 PM IST
सार
कुल संक्रमितों की संख्या हुई 368, 100 एक्टिव
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विस्तार
मऊ जिले में शुक्रवार को कोरोना के 12 नए मरीज मिले। अब संक्रमितों की कुल संख्या 368 पहुंच गई। इसके साथ सक्रिय मरीजों की संख्या 100 हो गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बीएचयू से आई रिपोर्ट में 12 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें तीन मरीज नगर के गाजीपुर तिराहा क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन
सात मरीज नगर के ब्रम्हस्थान मुहल्ले के दो परिवारों के हैं। इसमें एक परिवार के पांच लोग शामिल है। नगर के गाजीपुर तिराहा में मिले तीनों मरीज भी एक ही परिवार के हैं। इसके अलावा कोपागंज ब्लाक के महुआवार गांव, मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के रसूलपुर गांव में भी एक-एक केस मिला। बताया कि ये दोनों मरीज एंटीजेन टेस्ट में पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन